फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म हाउस में चोरी करने के इल्जाम में गया जेल तो बीवी ने थाने में ही पिया तेजाब और फिर..

Thu, 03 May 2018 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 11
lady drank acid - फोटो : अमर उजाला
चोरी के आरोप में तीन दिन से थाना सेक्टर-49 में बंद आरोपी से मिलने गई उसकी पत्नी की थाने में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने सोमवार शाम थाने में तेजाब पी लिया था। हालांकि, पुलिस थाने में मौत से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला थाने के बाहर से ही तेजाब पीकर आई थी। गंभीर हालत में उसने इलाज के दौरान मंगलवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ा है।
विज्ञापन

2 of 11
lady drank acid - फोटो : अमर उजाला
वहीं, महिला की मौत के बाद हंगामा बढ़ने व अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पति को मंगलवार दोपहर थाने से ही जमानत दे दी गई। महिला की पहचान मूलरूप से नेपाल निवासी कविता (25) के रूप में हुई है। सात साल पहले पिलखुआ हापुड़ निवासी सत्तन यादव (28) से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

3 of 11
lady drank acid - फोटो : अमर उजाला
दोनों एक ही कोठी में नौकरानी और ड्राइवर की नौकरी करते थे। फिलहाल, दोनों होशियारपुर गांव में कई साल से किराये पर रह रहे थे। इनकी एक पांच साल की बेटी सोनू और तीन साल का बेटा निशु है। सत्तन अभी सेक्टर-50 में एक पूर्व सैन्य अधिकारी के यहां ड्राइवर की नौकरी करता है। थाना सेक्टर-49 प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि 16 अप्रैल की रात सेक्टर-51 केसरी धाम गेस्ट हाउस में एक शादी में आए मेहमानों के कमरों से लगभग 20 लाख रुपये के गहनों से भरा बैग और 75 हजार रुपये चोरी हो गए थे।

4 of 11
lady drank acid - फोटो : अमर उजाला
चोर गेस्ट हाउस की डीवीआर भी ले गए थे। इसी मामले में सोमवार शाम करीब चार बजे सत्तन को सेक्टर-50 मार्केट से गिरफ्तार किया गया था। सत्तन के पास से चोरी किया गया बैग, गहने और मोबाइल फोन मिला है। चोरी हुए मोबाइल फोन से ही पुलिस को सत्तन तक पहुंचने में कामयाबी मिली थी। सत्तन की गिरफ्तारी के बाद पत्नी उसे छुड़वाने के लिए थाने आई, लेकिन पुलिस के समझाने पर चली गई।
विज्ञापन

5 of 11
lady drank acid - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद वह फिर थाने पर आई। इस बार कुछ देर में ही उसकी हालत बिगड़ गई। कविता को नजदीक के संवेदना अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई। कविता ने डॉक्टरों को तेजाब पीने की बात बताई थी। पुलिस ने ही कविता की मौत की सूचना उसके परिजन को दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

6 of 11
lady drank acid - फोटो : अमर उजाला
चोरी में तीन और आरोपियों की है तलाश
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गेस्ट हाउस में हुई चोरी में सत्तन के अलावा तीन और आरोपियों की तलाश है। इनमें एक गेस्ट हाउस का पूर्व मैनेजर और दूसरा पूर्व कर्मचारी है। इन्हीं लोगों ने चोरी की साजिश रची थी। इससे पहले भी सत्तन तीन-चार बार चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। गेस्ट हाउस के पूर्व कर्मचारी पहले भी वहां चोरी करा चुके हैं। महिला की मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 11
lady drank acid - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन से अवैध हिरासत रखने का आरोप
सत्तन के बड़े भाई चिंटू भी एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल का ड्राइवर है। वह भी होशियारपुर गांव में रहता है। चिंटू का आरोप है कि थाना सेक्टर-49 पुलिस ने सत्तन और उसकी पत्नी कविता को रविवार शाम से अवैध हिरासत में रखा था। पुलिस सत्तन को चोरी का जुर्म स्वीकार करने के लिए लगातार पीट रही थी। कविता की भी थाने में पिटाई हुई थी। पति-पत्नी ने पुलिस से कई बार गुहार लगाई कि वह उन्हें एक बार मिलने दें, लेकिन पुलिस ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। चिंटू का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कविता की हत्या की है। अब पुलिस अपनी करतूत छिपाने के लिए झूठी कहानी बना रही है।

8 of 11
lady drank acid - फोटो : अमर उजाला
महिला को रिहा करने के लिए रिश्वत लेने का आरोप
सत्तन के भाई महेश ने सेक्टर-51 चौकी प्रभारी अशोक और चौकी पर मौजूद दरोगा राघवेन्द्र पर कविता को छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। महेश के अनुसार उन्होंने सोमवार रात थाना सेक्टर-49 जाकर चौकी प्रभारी अशोक को रुपये दिए थे। अशोक ने उनसे कहा था कि उस वक्त गेस्ट हाउस चोरी केस के वादी आए हुए हैं। इसलिए वह देर रात या मंगलवार सुबह कविता को छोड़ देगा।

9 of 11
lady drank acid - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने घेरा थाना सेक्टर-49
सत्तन की मौत की सूचना मिलने पर दोपहर करीब 12 बजे उसके हापुड़ स्थित गांव, सर्फाबाद, बहलोलपुर, सोरखा व गढ़ी गांव से काफी संख्या में रिश्तेदार व परिचित और होशियारपुर गांव में रहने वाले पड़ोसी थाना सेक्टर-49 पहुंच गए। इन लोगों ने कविता की मौत को लेकर थाने में जमकर हंगामा काटा। ऐसे में एहतियातन थाने पर पीएसी समेत थाना फेज-दो व सेक्टर-85 के प्रभारियों को पुलिस फोर्स के साथ थाना सेक्टर-49 पर तैनात कर दिया गया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में काफी महिलाएं भी मौजूद थीं। इसलिए महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अंजु तेवतिया को भी बुला लिया गया था। शाम करीब छह बजे तक लोगों की भीड़ थाने पर जुटी रही।

10 of 11
lady drank acid - फोटो : अमर उजाला
थाने के बाथरूम में पीया तेजाब
कविता के रिश्तेदारों ने बताया कि पुलिस की अवैध हिरासत और पति की लगातार हो रही पिटाई से कविता काफी डर गई थी। यही वजह है कि उसने सोमवार रात थाना सेक्टर-49 के बाथरूम में जाकर तेजाब पी लिया था।
विज्ञापन

11 of 11
lady drank acid - फोटो : अमर उजाला
बच्चों को भी ले आए थे थाने
सत्तन की बहन कृष्णा भी अपने परिवार के साथ होशियारपुर गांव में ही रहती है। उसने बताया कि रविवार को पुलिस वाले सादे कपड़ों में उसके भाई व भाभी को थाना सेक्टर-49 ले आई। पुलिसकर्मी दंपती के साथ उनके बच्चों को भी थाने ले आए थे। इसके बाद पुलिस वालों ने सत्तन के बड़े भाई चिंटू को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही सत्तन थाना सेक्टर-49 पहुंचे और दोनों बच्चों को अपनी सुपुर्दगी में लेकर बहन कृष्णा के पास रखवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें