एकतरफा प्यार में कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या करने वाले सनकी आशिक को बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने महज 30 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार शाम को ढकिया वाले बाबा गोलचक्कर पर हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिसके बाद उसे दबोचकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
आरोपी के पास हथियार और गोली बरामद
आरोपी की पहचान अंकित कुमार निवासी गांव जैत वैशपुर सूरजपुर के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन, अवैध तमंचा, दो कारतूस और चोरी की बरामद की गई है।