फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी को जिंदा जलाया: बड़ी बहन ने कैमरे में कैद किया सबूत, बेटा बोला- पापा ने लाइटर से...; देखें Video

Sat, 23 Aug 2025 09:59 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

मृतका की बड़ी बहन कंचन का आरोप है कि गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे उसकी सास दया ने अपने पुत्र विपिन के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि सास दया ने अपने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को पकड़ाया। जिसके बाद विपिन ने पीड़ित की बहन निक्की के ऊपर डाल दिया। साथ ही बहन के गले पर हमला किया। जिसके बाद उनकी बहन बेहोश हो गई। जब कंचन ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
1 of 5
पति ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा स्थित कासना कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा में विवाहिता की जलाकर हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। मामले में मृतका की बहन ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए विवाहिता के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसकी बहन को आग के हवाले करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में आरोपी पति समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में महिला को जलाने का वीडियो भी सामने आया था। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में मृतका के पुत्र को यह करते हुए सुना जा सकता है कि उसके पापा ने मम्मा को लाइटर से जलाया। 
विज्ञापन

2 of 5
पत्नी की पिटाई करता पति - फोटो : अमर उजाला
35 लाख की कर रहे थे डिमांड
रूपबास गांव के रहने वाले भिकारी सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित ओर विपिन से हिन्दू रीति-रिवाज से बिना दान-दहेज के हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और सभी सामान दिया था। लेकिन उसके बावजूद शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। इस बीच एक कार ओर दी थी, लेकिन उसके बाद भी आरोपियों की डिमांड कम नहीं हुई। उनकी दोनों पुत्रियों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत कर समझौता किया। लेकिन आरोपी ने समझौता नहीं माना।
विज्ञापन

3 of 5
निक्की को आग लगाकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
सास ने बेटे संग मेरी बहन को जलाया
वहीं मृतका की बड़ी बहन कंचन का आरोप है कि गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे उसकी सास दया ने अपने पुत्र विपिन के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि सास दया ने अपने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को पकड़ाया। जिसके बाद विपिन ने पीड़ित की बहन निक्की के ऊपर डाल दिया। साथ ही बहन के गले पर हमला किया। जिसके बाद उनकी बहन बेहोश हो गई। जब कंचन ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान कंचन का पति रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर मौके पर मौजूद थे। गंभीर हालत में निक्की को पड़ोसियों की मदद से फोर्टिस हॉस्पिटल एच्छर ग्रेटर नोएडा ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

4 of 5
निक्की का परिवार - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल डालकर लगाई आग
कंचन का आरोप है कि जिस दौरान उनकी बहन की हत्या की वह मौके पर थी, लेकिन वह चाहकर भी कुछ नहीं कर सकी। बहन की मौत से गुस्साई कंचन ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कासना कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजन ने पेट्रोल डालकर जलाकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थाने के बाहर निक्की का परिवार - फोटो : अमर उजाला
बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
पिता का कहना है कि निक्की का एक पुत्र अविश (6) है। निक्की का पति शराब पीकर आए दिन लड़ाई करता है। वहीं कंचन की एक पुत्री लाव्या (7) व बेटा विनीत (4) है। पुत्री की मौत से परिवार में मातम छाया है। मां की मौत से पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने घटने को अपनी आंखों के सामने होते हुए देखा है। वहीं एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि महिला के पति विपिन को पकड़ा है। पुलिस टीम का गठन किया गया है। अन्य आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें