बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी को ट्रैफिक पुलिस के बैरिकेड टक्कर लगने के बाद करीब 10 फीट दूर जा गिरते हैं। बाइक के निर्माणाधीन अंडरपास में गिरने के दौरान उसमें से चिंगारी भी निकलती है।
विज्ञापन
1 of 7
बैरिकेड को तोड़ते हुए अंडरपास में गिरी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ चौक पर डुकाटी स्क्रैम्बलर स्पोर्ट्स बाइक के बैरिकेड तोड़कर निर्माणाधीन अंडरपास में गिरने का वीडियो सामने सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार बाइक ने अंडरपास में गिरने से पहले ट्रैफिक पुलिस के बैरिकेड को टक्कर मारी थी। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने हादसे रोकने के लिए गुरुवार को बैरिकेड पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के साथ बल्ली लगाई गई है। रिफ्लेक्टर टेप से क्रॉस का पट्टी बनाई गई है। जिससे रात के समय पर रिफ्लेक्टर टेप पर लाइट पड़ने पर यहां हादसे को रोका जा सके।
विज्ञापन
2 of 7
अंडरपास में गिरी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब 1.56 बजे हुआ हादसा
ग्रेनों वेस्ट के गौड़ चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास में सोमवार देर रात स्पोटर्स बाइक गिरने से प्रयागराज के अंकुर सिंह व मेजा की कशिश की मौत हो गई थी। इस घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि रात करीब 1.56 बजे बाइक करीब 30 फीट पहले ट्रैफिक पुलिस के बैरिकेड को जोरदार टक्कर मारती हुई निर्माणाधीन अंडरपास के बैरिकेड को तोड़कर उसमें गिरती है।
विज्ञापन
3 of 7
हवा में उड़ते बैरिकेड
- फोटो : अमर उजाला
100 से ऊपर थी रफ्तार
बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी को ट्रैफिक पुलिस के बैरिकेड टक्कर लगने के बाद करीब 10 फीट दूर जा गिरते हैं। बाइक के निर्माणाधीन अंडरपास में गिरने के दौरान उसमें से चिंगारी भी निकलती है। वीडियो को देखकर आशंका व्यक्त की गई है कि बाइक की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक थी। जबकि रोड पर हादसा हुआ वहां अधिकतम स्पीड 40 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित है।
4 of 7
हादसे के बाद जागा प्रशासन
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद जागा प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस
इस घटना ने अंडरपास के निर्माण कार्य के दौरान किए गए सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठा थे। अमर उजाला की भी पड़ताल में सामने आया है कि किसान चौक पर हादसे से पहले आने वाले चारों रास्तों पर निर्माण कार्य के चेतावनी बोर्ड नहीं थे। केवल गोल चक्कर की बैरिकेडिंग पर ही चेतावनी लिखी थी। बिसरख, एक मूर्ति गोल चक्कर, तिगरी और पर्थला पुल की तरफ से आ रहे रास्तों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है लिखे चेतावनी बोर्ड नहीं लगे थे। गोल चक्कर के चारों तरफ बैरिकेडिंग में रिफ्लेक्टर भी नहीं लगे थे।
विज्ञापन
5 of 7
अंडरपास के निर्माण कार्य के कारण वहां बड़ी मात्रा में लोहे की सरिया व शटरिंग व अन्य सामान पड़ा है
- फोटो : अमर उजाला
शॉर्टकट मारते हैं बाइक सवार
अंडरपास के निर्माण कार्य के कारण वहां बड़ी मात्रा में लोहे की सरिया व शटरिंग व अन्य सामान पड़ा है। गोल चक्कर पर लगी बैरिकेडिंग जगह-जगह से खुली थी। पर्थला की तरफ से आने वाले रास्ते की तरफ बैरिकेडिंग हटी थी। जबकि बिसरख से आने वाले रास्ते की तरफ भी एक बैरिकेड गिरा था। एफओबी के पास किसान चौक के बराबर से बाइक सवार शॉर्टकट मारते हैं। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस की ओर से निर्माणाधीन अंडरपास पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
अंडरपास में गिरी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस बोली- हमने किए हैं इंतजाम
वहीं ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक निर्माणाधीन अंडरपास से पहले कुछ लोग बाइक और छोटे वाहन मोड़ते हैं। हादसे को रोकने के लिए इन बैरिकेडों को लगाया गया है। जिससे छोटे वाहन के मुड़ने के दौरान सामने से आ रहे वाहन से टकराने की गुंजाइश कम हो। इंस्पेक्टर प्रफुल्ल श्रीवास्तव का कहना है कि निर्माणाधीन अंडरपास के बैरिकेड पर ट्रैफिक डायवर्जन के रिफ्लेक्टिव बैनर के अलावा क्रॉस रिफ्लेक्टिव टेप लगाए हैं। बैरिकेड से पहले बल्ली लगाई गई है। इसे सीमेंट डालकर जाम किया गया है। जिससे बैरिकेड को तेज हवा और आंधी के दौरान गिरने से रोका जा सके।
दो साल पहले खरीदी थी बाइक
जिस बाइक से हादसा हुआ है वह बाइक अंकुर के नाम पर पंजीकृत थी। जो उसने 12 मई 2023 को खरीदी थी। बाइक रजिस्ट्रेशन कर्नाटक का है। मई 2023 में बाइक का प्रदूषण समाप्त हो चुका है। अंकुर पहले कर्नाटक में नौकरी करता था। इस कारण बाइक का पंजीकरण कर्नाटक में कराया था। बाद में नोएडा आने पर वह बाइक को ले आया था। पुलिस कॉल डिटेल से इस बात की जांच कर रही है कि दोनों देर रात हादसे से पहले कहा गए थे। स्पोर्ट्स बाइक पर सवार युवक-युवती तिगरी की तरफ से आ रहे थे। जहां निर्माण कार्य चल रहा है, यहां मोड़ पर इन्हें चेरी काउंटी की तरफ मुड़ना था। अंकुर तेज रफ्तार की वजह से बाइक को मोड़ नहीं सका और बाइक सीधे लोहे की सेफ्टी रेलिंग से टकरा गई थी। हादसे में कशिश की घटनास्थल पर मौत हो गई थी, जबकि अंकुर ने अस्पताल में दम तोड़ा था। पुलिस का कहना है कि दोनों ने अगर हेलमेट पहना होता तो दोनों की जान बच सकती थी।