फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे में कैद बॉडी बिल्डर की पिटाई: जिम से लौटते वक्त हमला, एक ही लिबास में थे बदमाश; साथ खड़े सचिन को भी पीटा

Tue, 16 Sep 2025 06:09 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

हमलावरों ने उसके साथ खड़े सचिन शर्मा को भी नहीं छोड़ा और उसकी भी पिटाई कर दी। घटना के दौरान हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। मारपीट में दोनों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जिम से लौटे युवक को बदमाशों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा स्थित बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने प्रोव्यो टेक्नो सिटी सोसायटी में मामूली कहासुनी में जिम से लौट रहे युवक से मारपीट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बोबेन्द्र उर्फ बॉबी निवासी सेक्टर जू-3 व भारत निवासी गांव सुनपुरा, अभिषेक डांगर निवासी निम्बस-1 सोसाइटी व सचिन यादव निवासी निम्बस-1 सोसाइटी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
जिम से लौटे युवक को पिटते बदमाश - फोटो : अमर उजाला
सोसाइटी निवासी पीड़ित लोकेश ने केस दर्ज कराया था कि वह जिम से लौट रहे थे। वह जैसे ही सोसायटी गेट के अंदर पहुंचे। तभी पीछे से आए करीब 10 से 12 युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया और लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
साथ खड़े सचिन की पिटाई करता बदमाश - फोटो : अमर उजाला
हमलावरों ने उसके साथ खड़े सचिन शर्मा को भी नहीं छोड़ा और उसकी भी पिटाई कर दी। घटना के दौरान हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। मारपीट में दोनों को चोटें आई हैं। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

4 of 5
युवक के कपड़े तक भाड़ गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया था। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मारपीट के दौरान पीड़ित का निकल गया था जूता - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त चार आरोपी बोबेन्द्र उर्फ बॉबी भाटी, भारत, अभिषेक डांगर व सचिन यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें