फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहुलूहान मिला 52 साल की आसमां का शव: इंजीनियर पत्नी के सिर पर हथौड़े से किया हमला, हैदर ने बताई हत्या की वजह

Fri, 04 Apr 2025 10:25 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
1 of 4
आरोपी नुरुल्लाह हैदर और मृतक आसमां - फोटो : अमर उजाला
नोएडा सेक्टर 15 में रहने वाली एक इंजीनियर महिला के सिर पर हथौड़ा मारकर उसके पति ने शुक्रवार दोपहर को हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फेस वन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था।
विज्ञापन

2 of 4
आरोपी नुरुल्लाह हैदर - फोटो : अमर उजाला
52 वर्षीया आसमा को बेरहमी से मारा
पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम रामबदन सिंह ने बताया कि सेक्टर 15 के सी- ब्लॉक में रहने वाली 52 वर्षीया आसमां को उनके पति नुरुल्लाह हैदर ने शुक्रवार दोपहर को हथौड़े से सिर पर वार करके लहूलुहान कर दिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 4
पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कर रही पूछताछ
घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

4 of 4
आसमा - फोटो : अमर उजाला
आसमा के चरित्र पर था शक
पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने पुलिस को बताया है कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। आरोपी पति मौजूदा समय में बेरोजगार था, जबकि उसकी पत्नी सेक्टर 62 स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करती थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें