चैती छठ की पूजा करतीं व्रती महिलाएं
- फोटो : फोटो लाल सिंह
अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि इस दौरान छठ व्रतियों ने गेहूं का आटा, घी और शक्कर का ठेकुआ तथा चावल, घी और शक्कर का लड्डू प्रसाद के लिए बनाए। इसके बाद बांस के बने सूप, डाला, दौरा में सभी प्रकार का प्रसाद रखा गया। प्रसाद के रूप में सेब, केला, नारंगी, अमरूद, डाभ सहित सभी प्रकार का फल,ईख, पानी में फलने वाला सिंघाड़ा, मूली, सुथनी, सकरकंद,कच्चा नारियल आदि रखकर यमुना किनारे कालिंदी कुंज के घाट पर पहुंचे।