फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: खाटूश्याम के पास प्लॉट खरीदने का सपना अधूरा, नींद में था इकलौता बेटा

Sat, 31 Oct 2026 11:44 AM IST
Sharukh Khan मोहम्मद बिलाल, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए। शुक्रवार सुबह हुए हादसे में पिता रणदीप पात्रा (40) और बेटे आरव की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे खाटू श्याम के पास 125 गज के प्लॉट की रजिस्ट्री होनी थी। लेकिन उससे पहले ही हुए हादसे ने परिवार का सपना हमेशा के लिए अधूरा छोड़ दिया।
विज्ञापन
1 of 12
Greater Noida Tragedy - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ग्रेटर नोएडा के महागुन मायवुड्स सोसाइटी में हुए हादसे ने एक परिवार का सपना हमेशा के लिए अधूरा छोड़ दिया। परिवार राजस्थान के सीकर में खाटूश्याम मंदिर के पास छोटा-सा आशियाना बनाना चाहता था। इसके लिए 125 गज का प्लॉट पसंद किया था और 14.50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। 

शुक्रवार सुबह 10:30 बजे इसकी रजिस्ट्री होनी थी, लेकिन इससे पहले हुए हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस जांच के मुताबिक, मूलरूप से कोलकाता का रहने वाला परिवार करीब साढ़े चार साल से ग्रेटर नोएडा में रह रहा था। इससे पहले वे दिल्ली में रहते थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
फ्लैट से गिरकर बाप-बेटे की मौत के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वर्ष 2022 में दंपती ने महागुन मायवुड्स सोसाइटी में फ्लैट खरीदा था। परिवार सीकर में निवेश के साथ छुट्टियों के दौरान समय बिताने के लिए अपना ठिकाना बनाना चाहता था। खाटूश्याम मंदिर से करीब 10 किमी पहले हाईवे के पास उन्हें प्लॉट पसंद आया था। 
विज्ञापन

3 of 12
इसी हाईराइज सोसाइटी में हुआ दर्दनाक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कीमत बाजार भाव से कम होने के कारण उन्होंने इसे खरीदने का फैसला किया। शुक्रवार सुबह रजिस्ट्री के लिए सीकर पहुंचना था। ग्रेटर नोएडा से करीब 429 किमी का सफर तय करने के लिए परिवार ने तड़के निकलने की योजना बनाई थी। सुबह करीब चार बजे प्रॉपर्टी डीलर की कार दंपती को लेने सोसाइटी के बाहर पहुंच गई।
 

4 of 12
फ्लैट में हादसे के बाद जांच में जुटी पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नींद में था इकलौता बेटा, उठने को नहीं था तैयार
उस समय 11 वर्षीय बेटा गहरी नींद में था और उठने को तैयार नहीं था। माता-पिता उसे घर पर अकेला छोड़कर नहीं जाना चाहते थे, इसलिए उसे भी साथ चलने के लिए उठाया गया। परिवार की योजना थी कि खाटूश्याम पहुंचकर भीड़भाड़ से दूर अपने ठिकाने पर रुकेगा और साथ में वीकेंड बिताएगा। हालांकि, सफर शुरू होने से पहले हुए हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
विज्ञापन

5 of 12
इसी हाईराइज सोसाइटी में हुआ दर्दनाक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बालकनी की रेलिंग की ऊंचाई पर उठे सवाल
हादसे के बाद सोसाइटी की बालकनी की रेलिंग की ऊंचाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। निवासियों का कहना है कि रेलिंग की ऊंचाई अधिक होती तो शायद हादसा टल सकता था। उनके मुताबिक, बालकनी के पास लगा पौधा काफी बढ़ गया था। उसकी झाड़ से फूल तोड़ने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल करना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 12
हादसे के बाद फ्लैट में मौजूद लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निवासियों का मानना है कि रेलिंग की पर्याप्त ऊंचाई होती तो सीढ़ी लगाकर पौधे तक पहुंचने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों और सुरक्षा मानकों की स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

7 of 12
हाईराइज सोसाइटी में यहां से गिरे बाप-बेटे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए। शुक्रवार सुबह हुए हादसे में पिता रणदीप पात्रा (40) और बेटे आरव की मौके पर ही मौत हो गई। 

 

8 of 12
इसी फ्लैट में हुआ दर्दनाक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, रणदीप और उनकी पत्नी अमृता श्रीमणि केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली में सेक्शन ऑफिसर थे। परिवार चार साल से महागुन मायवुड्स सोसाइटी के टावर-23 में रह रहा था। परिवार को शुक्रवार को राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर जाना था। वहां किसी जमीन की रजिस्ट्री के के लिए सुबह 10:30 बजे रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचना था। मगर, हादसे में पत्नी ने पति और इकलौते बेटे को खो दिया। 
 

9 of 12
पिता रणदीप पात्रा और आरव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सचिवालय में अफसर थे रणदीप...गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार
पुलिस ने अमृता के बयान के आधार पर बताया कि खाटू श्याम जाने के लिए दंपती तड़के चार बजे उठ गए थे। आरव को भी नींद से जगाकर रणदीप बालकनी में ले गए। वहां बेल पर लगे फूल ऊंचाई पर होने से सीढ़ी लगाई गई थी। 

 

10 of 12
फ्लैट से गिरकर बाप-बेटे की मौत के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, आरव सीढ़ी पर चढ़कर फूल तोड़ रहा था। उसका एक पैर करीब साढ़े चार फीट ऊंची रेलिंग पर था। सुबह बारिश होने से बालकनी और रेलिंग गीली थी। इसी दौरान सीढ़ी असंतुलित हुई और आरव का पैर फिसल गया।

 

11 of 12
Greater Noida news - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बेटे को गिरता देख रणदीप उसे बचाने के लिए आगे बढ़े, पर उनका संतुलन भी बिगड़ गया। दोनों 23वीं मंजिल से सीधे नीचे क्लब की छत पर जा गिरे। हादसे के वक्त पत्नी दूसरे कमरे में मंदिर जाने के लिए तैयार हो रही थीं। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। नोएडा के डीसीपी प्रवीण रंजन सिंह ने कहा कि इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

12 of 12
सोसाइटी की फोटो - फोटो : अमर उजाला
पहले भी हो चुके हैं सोसाइटी में गिरने से हादसे
  • 21 मार्च 2026 : गौड़ सिटी सातवां एवेन्यू में तीन वर्षीय बच्चे की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत, बालकनी में खेलते समय फिसलकर नीचे गिर गया।
  • 10 मार्च 2026 गौड़ सिटी-1 में तीन वर्षीय बच्चे की 12वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर मौत, बच्चा सोकर उठा और अभिभावक को तलाशते हुए कुर्सी बालकनी तक ले गया और नीचे देखने के लिए कुर्सी पर चढ़ा और संतुलन बिगड़ने से गिर गया।
  • 29 नवंबर 2024 : सेक्टर-114 के पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में 14 वर्षीय छात्र की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत। बच्चा बालकनी में था और पैर फिसलने से नीचे गिर गया।
  • 17 जुलाई 2023 : ऐस डिविनो में 12 वर्षीय विराट गिरी की 18वीं मंजिल से गिरकर मौत। बालकनी में खेलते वक्त हादसा। नीचे टहल रही मां को आवाज देने के दौरान संतुलन बिगड़ गया और वह रेलिंग पार कर नीचे गिर गया।
  • 23 अगस्त 2021: कासा ग्रींस-1 में एक वर्षीय बच्चे रिवान की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत। जन्मदिन की तैयारी चल रही थी। बच्चा फ्लैट के बाहर कॉमन एरिया में खेलते हुए सीढ़ियों की ग्रिल के बीच से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें