फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में अस्पताल की फॉल्स सीलिंग में छुप गया था बच्चे का अपहरण कर हत्या का आरोपी, छह घंटे बाद गिरफ्तार

Tue, 16 Feb 2021 04:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
रितिक के हत्यारोपी को मुठभेड़ में पकड़ा दोबारा हुआ फरार, फिर हुआ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा में 24 जनवरी को गुलिस्तानपुर से साढ़े चार साल के मासूम रितिक की अपहरण कर हत्या में फरार चल रहे जिस आरोपी विजय को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था, मंगलवार सुबह अस्पताल से फरार हो गया। हालांकि घंटों की जांच के बाद पुलिस ने उसे दोबारा नोएडा के जिला अस्पताल परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी विजय अस्पताल की फॉल्स सीलिंग में छुप गया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रितिक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने दो लाख रुपये की फिरौती वसूलने के लिए अपने साथी अनिल के साथ मिलकर बच्चे की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा बरामद किया है। एडिशनल डीसीपी क्राइम इलामारन ने बताया कि 24 जनवरी को गुलिस्तानपुर में रहने वाले ब्रह्मदेव के बेटे रितिक का उनके पड़ोस में रहने वाले कन्नौज के उरल गांव निवासी विजय और अनिल ने अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन

3 of 5
रितिक अपहरण एवं हत्याकांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने परिजन की शिकायत मिलने पर पहले गुमशुदगी और फिर अपहरण का केस दर्ज किया था। पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल और आसपास के इलाकों की तलाशी लेनी शुरू की तो आरोपी अनिल और विजय घर से फरार हो गए। अपहरण के चौथे दिन विजय की पत्नी भी कमरा खुला व सामान छोड़कर चली गई थी। तलाशी में विजय के घर रखे बैग से कंचे मिले। इसके बाद पुलिस और परिजन को शक हो गया था कि रितिक के अपहरण में विजय व अनिल का हाथ है।

4 of 5
रितिक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शनिवार को आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घर से डेढ़ किमी दूर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी के पीछे दलदल से बच्चे का शव बरामद किया था। इसके बाद फरार विजय पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रितिक अपहरण एवं हत्याकांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार देर रात 130 मीटर रोड पर सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार की टीम ने संदिग्ध आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में विजय के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया। विजय ने पुलिस को बताया कि उसने अनिल के साथ मिलकर 24 जनवरी को ही अपहरण के बाद रितिक की गला दबाकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें