फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मौत में नया ट्विस्ट: 'हमारी मौत के जिम्मेदार...', फोन में रिकॉर्ड आखिरी वॉइस नोट में महेश ने क्या कहा?

Sun, 18 Oct 2026 12:17 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में नया ट्विस्ट आया है। मृतक महेश ने जान देने से पहले मोबाइल में वॉइस नोट में दर्द बयां किया है। महेश ने अपनी, पत्नी और बच्चों की मौत का जिम्मेदार परिचितों को ठहराया है। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में शुक्रवार रात नूडल्स खाकर सोए पति-पत्नी व तीन बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार सुबह महेश, ललिता, साक्ष, प्रियांश व मिष्टी के शव बिस्तर पर पाए गए।
विज्ञापन
1 of 13
greater noida suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ग्रेटर नोएडा के नगला पदम सिंह गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एक नया और अहम मोड़ सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस के हाथ मृतक महेश का मोबाइल लगा है, जिसमें एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग मिलने की बात सामने आ रही है। 

पुलिस के अनुसार, महेश के मोबाइल फोन से मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग में उसने अपनी बड़ी बहन सुनीता, बहनोई शेखर उर्फ चंद्रशेखर और छोटी बहन सपना को घटना के लिए जिम्मेदार बताया है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद पांचों शवों का विसरा सुरक्षित किया गया है, जिसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
मृतक महेश की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक शनिवार को नगला पदम गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के मृत अवस्था में पाए जाने की सूचना मिली थी। मृतकों की पहचान महेश (37), उसकी पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू उर्फ साक्षात (11), बेटी मिस्टी (7) और बेटे रियांश (3) के रूप में हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार शुक्रवार की रात बाहर से घर लौटा था। सभी ने खाना खाया और सो गए। अगले दिन सुबह सभी मृत मिले।
 
विज्ञापन

3 of 13
परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर एफएसएल और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बुलाकर जांच कराई। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की भी जांच की गई। पंचनामा की कार्रवाई के बाद पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। चिकित्सकों ने सभी शवों का विसरा सुरक्षित किया है।

4 of 13
परिवार के पांच सदस्यों की मौत के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : पीटीआई
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महेश जिस मकान में अपनी मां के साथ रहता था, उसे लेकर परिवार में विवाद था। महेश की बहन सुनीता ने अपनी मां चंद्रवती को प्रभावित कर मकान अपने नाम करा लिया था। इसकी जानकारी होने के बाद महेश काफी परेशान रहने लगा था। 
विज्ञापन

5 of 13
परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वॉइस नोट में छलका महेश का दर्द 
पुलिस इस संपत्ति विवाद को भी मामले की जांच में एक अहम बिंदु मानकर चल रही है। महेश के मोबाइल फोन की जांच के दौरान उसकी ओर से रिकॉर्ड की गई एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है। इसमें महेश ने अपनी बड़ी बहन सुनीता, बहनोई शेखर और छोटी बहन सपना को पूरी घटना का जिम्मेदार बताया है। पुलिस रिकॉर्डिंग की भी जांच कर रही है और इसके आधार पर अन्य तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 13
परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी में नहीं दिखा बाहरी व्यक्ति
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। पुलिस का कहना है कि फुटेज में घटना के दौरान कोई बाहरी व्यक्ति घर के अंदर जाता हुआ दिखाई नहीं दिया है। हालांकि, पुलिस मौत के कारण को लेकर अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। 
विज्ञापन

7 of 13
मृतक ललिता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विसरा जांच की रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। मृतका ललिता के भाई की लिखित तहरीर के आधार पर महेश के बहनोई शेखर उर्फ चंद्रशेखर, बहन सुनीता पत्नी शेखर और छोटी बहन सपना पत्नी संजीव उर्फ संजू के खिलाफ रबूपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

8 of 13
परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
नूडल्स खाकर सोए पति-पत्नी व 3 बच्चों की मौत

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में शुक्रवार रात नूडल्स खाकर सोए पति-पत्नी व तीन बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार सुबह महेश, ललिता, साक्ष, प्रियांश व मिष्टी के शव बिस्तर पर पाए गए। पुलिस ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है। वहीं, महेश के ससुरालवालों ने उसकी मां पर बेटी के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

9 of 13
परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक महेश मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। रात में पूरा परिवार रामलीला देखकर घर लौटा। इसके बाद सभी ने नूडल्स खाए व सोने चले गए। सुबह जब सभी नहीं उठे तो घटना का पता चला। महेश की मां चंदो ने बताया कि तबीयत ठीक नहीं होने पर उसने नूडल्स नहीं खाया था।

10 of 13
शवों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता बेटे से लिपटे मिले, मां ने दोनों बच्चों को पकड़ा था
पुलिस के अनुसार, महेश एक चारपाई पर अपने बेटे से लिपटे हुए मिले, जबकि दूसरे बिस्तर पर ललिता अपने छोटे बेटे और बेटी को पकड़े हुए थीं। प्रारंभिक जानकारी में एक मृतक के मुंह से झाग निकलने की बात भी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।

 

11 of 13
मृतक महेश की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां ने बेटी के नाम कर दी थी 10 बीघा जमीन
एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महेश के पड़ोसियों व परिवार के दूसरे सदस्यों से पूछताछ की। जांच में परिवार के बीच संपत्ति विवाद का पहलू भी सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक, परिवार में करोड़ों रुपये की जमीन व मुआवजे की रकम को लेकर पहले विवाद होता रहा है।

 

12 of 13
मृतक लड्डू उर्फ साक्ष की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस संपत्ति विवाद के पहलू की भी जांच कर रही है। ललिता के मायके पक्ष का आरोप है कि करीब छह माह पूर्व महेश की मां ने करीब 10 बीघा जमीन बेटी व उसके पति के नाम कर दी थी। इससे पूरा परिवार बहुत ही आहत था। महेश मेहनत-मजदूरी करके अपना घर चलाता था।
विज्ञापन

13 of 13
परिवार के पांच सदस्यों की मौत के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : पीटीआई
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस
परिवार ने रात में जो खाद्य पदार्थ खाए थे, उनके नमूने लिए गए हैं और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।- श्रवण कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें