फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: मम्मी मुझे बाहर निकालो...CCTV फुटेज में बेटे की बेचैनी और बेबसी देख सिहर उठी मां, आंखों में आ गए आंसू

Sun, 09 Oct 2022 10:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 9
लिफ्ट में बंद 11 साल का मासूम - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट में बंद 11 साल का मासूम बाहर निकलने की जद्दोजहद करता रहा। उसकी कोई सुनने वाला नहीं था। कुछ ही देर बाद बेबस और बेचैन हो गया। बार-बार अलार्म का बटन दबाता रहा लेकिन कोई मदद नहीं मिली। थक-हारकर कभी बैठ जाता तो कभी सिर या कमर पर हाथ रखकर सोचने लगता था कि बाहर निकल पाऊंगा या नहीं। ग्रेनो वेस्ट की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी के टावर एस की लिफ्ट में मंगलवार रात की घटना की सीसीटीवी फुटेज में बेटे की बेचैनी और बेबसी को देखकर मां मंजू सिंह भी सिहर उठी। उनकी आंखों में आंसू आ गए। मां का कहना है कि उसका बेटा 50 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा था। शनिवार को पुलिस की जांच में पता चला है कि बच्चा रात 10:43 बजे लिफ्ट में फंसा था और 11:32 बजे उसे बाहर निकाला गया। बच्चे की मां मंजू सिंह ने बताया कि मेंटेनेंस टीम ने सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाई थी। 

 
विज्ञापन

2 of 9
लिफ्ट में बंद 11 साल का मासूम - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को पुलिस के दखल के बाद फुटेज देखने को मिली। लिफ्ट में बंद होने के बाद बेटा बेबस नजर आ रहा था। कई बार बैठा तो लिफ्ट के अंदर इधर-उधर चक्कर लगाता दिखा। उसकी हालत देखी नहीं गई। फुटेज देखकर मन भर आया। 

 
विज्ञापन

3 of 9
लिफ्ट में बंद 11 साल का मासूम - फोटो : अमर उजाला
...मम्मी मुझे बाहर निकालो
उन्होंने बताया कि लिफ्ट झटके के साथ रुकी थी। घटना के बाद से बेटे का व्यवहार बदल गया है। वह ज्यादा बात नहीं करता। लिफ्ट में जाने से डर रहा है। घर में अकेला नहीं रह सकता। बेटे ने बताया था कि वह सोच रहा था कि बाहर निकल पाएगा या नहीं और कैसे निकलेगा।

 

4 of 9
जानकारी देते बच्चे की मां - फोटो : अमर उजाला
मनोवैज्ञानिक से कराएंगे बेटे की काउंसलिंग
मां ने बताया कि बेटा अभी काफी सहमा हुआ है। उसके मन में डर बैठ गया है। मेंटेनेंस टीम से फुटेज मांगी थी ताकि मनोवैज्ञानिक को दिखाकर काउंसलिंग कराई जा सके लेकिन फुटेज नहीं दी।
विज्ञापन

5 of 9
पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी - फोटो : अमर उजाला
अब पुलिस की जांच के दौरान शनिवार को फुटेज मिली है। बेटे की काउंसलिंग कराई जाएगी, ताकि वह इस डर से बाहर निकल सके। अभी वह स्कूल भी नहीं जा रहा है। बच्चा छठी कक्षा का छात्र है।

 
विज्ञापन

6 of 9
बच्चे की मां और अन्य - फोटो : अमर उजाला
जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम
बच्चे की मां ने सोसाइटी के निवासियों के साथ मिलकर शनिवार सुबह बिसरख कोतवाली में जाकर बिल्डर के खिलाफ शिकायत दी। आरोप लगाया है कि मेंटेनेंस टीम की लापरवाही, अयोग्य सुरक्षाकर्मियों, लिफ्ट मेंटेनेंस नहीं होने के कारण यह घटना हुई है।
विज्ञापन

7 of 9
पुलिस में शिकायत करनी पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
बिल्डर निवासियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहा है। लिफ्ट में फंसा बच्चा अलार्म बजा रहा था, लेकिन सुरक्षाकर्मी फायर अलार्म समझकर अनदेखी कर गए। साेसाइटी में लिफ्ट के रखरखाव के विशेषज्ञ कर्मचारी तैनात नहीं है।

 

8 of 9
लिफ्ट में बंद 11 साल का मासूम - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षाकर्मी को निकाला
बिसरख कोतवाली पुलिस शिकायत पर शनिवार की दोपहर 12 बजे सोसाइटी में पहुंची। पुलिस ने लिफ्ट, सीसीटीवी फुटेज, एजेंसी के प्रमाण पत्र आदि की जांच की।
विज्ञापन

9 of 9
लिफ्ट में बंद 11 साल का मासूम - फोटो : अमर उजाला
बिल्डर के कर्मचारियों ने सभी लिफ्ट में सेंसर लगाने, सीसीटीवी कैमरों का एक कंट्रोल रूम बनाकर कर्मचारी तैनात करने की मांग की। वहीं, बिल्डर ने घटना के समय ईयर फोन लगाकर मोबाइल पर वीडियो देखने वाले सुरक्षाकर्मी को निकालने की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें