ईको विलेज 1 में मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
गौतमबुद्ध नगर सीट पर चुनाव की तैयारियों पर एक नजर
174 सेक्टर मजिस्ट्रेट: पांच विधानसभा क्षेत्रों को 174 सेक्टर में बांटा गया है। इनमें गौतमबुद्ध नगर जिले की तीनों विधानसभा में 120 सेक्टर शामिल है। जहां एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
36 जोनल मजिस्ट्रेट: पांचों विधानसभा को 36 जोन में बांटा गया है। हर जोन पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। नोएडा, दादरी व जेवर विधानसभा को 26 जोन में बांटा है।
329 बूथों पर विशेष नजर: मतदान को लेकर 165 बूथों को संवेदनशील और 164 बूथों को अतिसंवेदनशील बनाया गया है। यहां पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।
931 बूथों की वेबकास्टिंग: नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा के 931 बूथों की वेबकास्टिंग हो रही है। आयोग के साथ कलेक्ट्रेट में भी बूथों पर लाइव नजर रखे हुए है।