गौतमबुद्धनगर जिले में संक्रमण बढ़ते देख प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। बृहस्पतिवार से 17 अप्रैल तक रात 10 से सुबह 5 बजे के बीच कर्फ्यू लागू रहेगा। इससे उन लोगों की सबसे ज्यादा चिंता बढ़ गई है, जिनकी इस महीने शादी होने वाली है। लोगों का कहना है कि अब तो कार्ड बंट चुके हैं, कैसे समय में बदलाव करें। प्रशासन की ओर से आदेश जारी होते ही समय में बदलाव को लेकर वर और वधू पक्ष की बातचीत शुरू हो गई है। 22 अप्रैल से शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। कार्यक्रम में लोगों की सीमित संख्या और नाइट कर्फ्यू से चिंता बढ़ गई है। लोग गेस्ट हाउस संचालकों को फोन कर समय में बदलाव की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पिछले साल भी टल गई थीं शादियां
पिछले साल भी लॉकडाउन की वजह से कई लोगों की शादी टल गई थी। लोगों को लगा था कि माहौल ठीक होगा तो कार्यक्रम आयोजित करेंगे। लॉकडाउन तो खुल गया था, लेकिन अब फिर से कोरोना संक्रमण को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। ऐसे में लोगों का कहना है कि वो कब तक शादियां टाल सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
दलबीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
समझ नहीं आ रहा क्या करें
डेल्टा टू में रहने वाले दलबीर सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल को बेटी की शादी है। सारी व्यवस्थाएं हो चुकी हैं। 25 से पहले ही कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। गर्मी की वजह से सभी कार्यक्रमों को रात में ही रखा गया है। कार्ड भी बंट चुके हैं। समझ नहीं आ रहा है कि आगे क्या करें। परिजनों से बात की आगे की रणनीति तय करेंगे। अभी तो 17 तक नाइट कर्फ्यू है। यदि समय बढ़ा तो बदलाव करना पड़ेगा। जब से नाइट कर्फ्यू के बारे में सुना है, तब से घर के सभी लोग परेशान हैं।
4 of 5
शेखर चंदीला
- फोटो : अमर उजाला
भगवान से कर रहे प्रार्थना, 17 के बाद न बढ़े कर्फ्यू
हबीबपुर में रहने वाले शेखर चंदीला ने बताया कि 26 अप्रैल को बहन की शादी है। घर में आखिरी शादी होने की वजह से जोर-शोर से तैयारी चल रही है। कार्ड भी बंट चुके हैं। जब से नाइट कर्फ्यू के बारे में सुना है, तब से तनाव बढ़ गया है। समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। बस भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि 17 अप्रैल के बाद नाइट कर्फ्यू न रहें। अगर ऐसा हुआ तो परेशानी बढ़ जाएगी। वैसे भी फेरे मुहूर्त के अनुसार ही होते हैं।
पहले कोरोना, अब नाइट कर्फ्यू से बढ़ी परेशानी
तिलपता में रहने वाले राहुल का कहना है कि 14 अप्रैल को शादी है। घर में सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तिलक और रिस्पेशन के लिए गेस्ट हाउस तक बुक हो चुका है। 10 अप्रैल को तिलक है। सोशल मीडिया से नाइट कर्फ्यू के बारे में पता चला है। ऐसे में तिलक का कार्यक्रम खत्म करने बातचीत हुई है। 14 को बरात गुरुग्राम जाएगी। इसके बाद 19 को रिस्पेशन है। शादी को लेकर सभी उत्साहित होते हैं, लेकिन अब तो तनाव बढ़ गया है।