गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पांच टीमें गठित, दो गिरफ्तार, पांच की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
किशोर की मौत के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला हत्या में बदलकर आरोपियों की तलाश में दबिश डालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने नामजद आरोपियों में से दो को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पांच अन्य आरोपियों की धर पकड़ के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।