daksha murder case
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि बुलंदशहर में जैसे ही शव की पहचान दक्ष के रूप में हुई, वैसे ही दादरी की वेद विहार कॉलोनी में घर पर कोहराम मच गया। माता-पिता, दादा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रोती-बिलखती मां संगीता कह रही थीं कि आज तो अंधेरा हो गया। कोई मेरे दक्ष को ला दो। मां के दर्द ने वहां लगी भीड़ की आंखों को नम कर दिया। वहीं दादा बाहर चारपाई पर बैठकर पुलिस को कोस रहे थे।