फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियो मिर्ची की ग्रुप मैनेजर की सड़क हादसे में मौत, चला रही थी तेज रफ्तार में कार

Thu, 03 May 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
tanya khanna - फोटो : लाल सिंह
नोएडा में सड़क हादसे दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। बीती रात भी नोएडा के सेक्टर-85 में एक ऐसा ही दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें रेडियो मिर्ची की ग्रुप मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
tanya khanna - फोटो : लाल सिंह
यह हादसा देर रात 1.30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार मृतका 26 वर्षीय तान्या खन्ना रेडियो मिर्ची की ग्रुप मैनेजर(सेल्स) थी। वह मंगलवार देर रात दिल्ली स्थित अपने ऑफिस से ग्रेटर नोएडा की ओर जा रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
tanya khanna - फोटो : ani
हादसे के वक्त कार की रफ्तार बहुत तेज थी। नोएडा सेक्टर-85 के एक नाले के पास पहुंचकर कार ने नियंत्रण खो दिया और तान्या खन्ना कार समेत नाले में जा गिरी।

4 of 5
tanya khanna - फोटो : अमर उजाला
कार के नाले में गिरते ही मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस को इस घटना की सूचना देर रात करीब 2:30 बजे मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में कार और तान्या के शव को नाले से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tanya khanna - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि तान्या खन्ना गाजियाबाद में अपने परिवार के साथ रहती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है उनकी मौत नाले में भरे 4 फीट पानी में डूबने से हुई है, लेकिन पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें