नोएडा सेक्टर 11 हादसा
- फोटो : अमर उजाला
फैक्ट्री में थी दरार, फिर भी शुरू करा दिया काम
दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे आशु ने बताया कि फैक्टरी बेहद जर्जर हालत में है। तीसरी मंजिल के अलावा नीचे की दो मंजिलों पर भी निर्माण कार्य चल रहा था। प्लंबर का काम भी शुरू कर दिया गया था। फैक्ट्री की दीवारों में कई दरारें पड़ी हुई थीं। जेंनेंद्र को बताया कि फैक्ट्री की हालत ठीक नहीं है, लेकिन उसने यह कहकर टरका दिया कि हमारा काम केवल प्लंबर का है। वहीं, आशू के पिता सतीश कुमार ने बताया कि फैक्ट्री मालिक की लापरवाही है। जर्जर फैक्ट्री होने के बावजूद उसमें काम शुरू करा दिया। उन्होंने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ तहरीर दी है।