फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें बच्चों से भरी स्कूल बस कैसे हुई हादसे का शिकार, उड़ गए परखच्चे

Sat, 17 Nov 2018 12:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 9
school bus accident - फोटो : राजन राय
राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 16 में शनिवार सुबह-सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। कुछ देर पहले जो बच्चे तैयार होकर अपने घरों से स्कूल के लिए निकले थे वह अस्पताल पहुंच गए। (सभी फोटोः राजन राय/लाल सिंह/एएनआई)
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
school bus accident - फोटो : एएनआई
30 बच्चों को लेकर जा रही एपीजे स्कूल की बस जब नोएडा के रजनीगंधा चौक पर पहुंची तो वह असंतुलित हो गई। नियंत्रण खोने के कारण बस एक खंभे से जा टकराई।
विज्ञापन

3 of 9
school bus accident - फोटो : राजन राय
टक्कर कितनी तेज थी इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और ड्राइवर सीट के पास लगा शीशा भी पूरी तरह टूट गया।

4 of 9
school bus accident - फोटो : राजन राय
इस हादसे में 12 बच्चों के घायल होने की खबर है। बच्चों को मामूली चोटें आईं जिसके बाद उन्हें सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

5 of 9
school bus accident - फोटो : राजन राय
इस हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है, उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। वहीं कंडक्टर को भी काफी चोट लगी है।
विज्ञापन

6 of 9
school bus accident - फोटो : राजन राय
हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के माता-पिता आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे और काफी परेशान नजर आए।
विज्ञापन

7 of 9
school bus accident - फोटो : राजन राय
खबर तो ये भी है कि अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ अस्पताल में ही हंगामा भी किया।

8 of 9
school bus accident - फोटो : लाल सिंह
घटना के बाद रजनीगंधा चौक के अंडरपास को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया था और बाद में इसका संचालन सुचारू कर दिया।
विज्ञापन

9 of 9
school bus accident - फोटो : लाल सिंह
रास्ता बंद होने की वजह से रजनीगंधा चौक और आसपास में जाम भी लग गया था। जब ट्रैफिक विभाग की टीम बस को टो कर ले गई तब जाकर धीरे-धीरे कहीं ट्रैफिक सामान्य हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें