मुस्तफाबाद के अल हिंद अस्पताल के डॉक्टर को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है। हिंसा के दौरान जब उत्तर पूर्वी दिल्ली सुलग रहा था उस वक्त डॉ. अनवर घायलों को उपचार देने में जुटे थे। अस्पताल में स्टाफ पहले से ही कम है और हिंसा के चलते कोई आया भी नहीं। ऐसे में डॉक्टर अनवर और उनके दो भाइयों ने घायलों की मदद का फैसला लिया।