mg road
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी क्राइम (अतिरिक्त प्रभार) शमशेर सिंह के मुताबिक जश्न के दौरान किसी प्रकार की परेशान न हो इसके लिए एक दिन पूर्व विभिन्न मॉल, पब व बार में जाकर जांच की जाएगी। इसके लिए सभी पब-बार रेस्टारेंट, होटल वालों को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए है। जश्न के बाद पुलिस मौजूदगी में युवतियों, महिलाओं को कैब, टैक्सी और गाड़ी तक छुड़वाया जाएगा। डीसीपी के मुताबिक इसके लिए एमजी रोड पर अतिरिक्त महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की योजना बनाई गई है। (2018 में न्यू ईयर पार्टी के दौरान एमजी रोड पर हुए हंगामे की तस्वीर)