फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः शनिवार बना सीजन का सबसे ठंडा दिन, 2.6 डिग्री तक लुढ़का पारा

Sat, 29 Dec 2018 10:50 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में ठंड और गलन के साथ सुबह और देर रात घना कोहरा हो रहा है। इसके चलते दृश्यता भी कम हो रही है। इससे सुबह और रात को यातायात प्रभावित होना शुरू हो गया है। वहीं, रोज रिकॉर्ड तोड़ रहे दिल्ली के न्यूनतम तापमान के लुढ़कने की रफ्तार शनिवार को और तेज हो गई और आज की सुबह सीजन के सबसे ठंडे दिन के रूप में दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
दरअसल आईएमडी की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 2.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं पालम में पारा 5 डिग्री तक दर्ज किया गया। बता दें कि शुक्रवार को  दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है।
विज्ञापन

3 of 5
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का अनुमान है कि 31 दिसंबर तक ठंड और गलन बढ़ सकती है। वहीं, जनवरी के पहले हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ बनने और हवा की दिशा बदलने के कारण मौसम साफ रह सकता है।

4 of 5
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है, जो सही साबित हुआ है। यह अनुमान सही होते ही शनिवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन साबित हो गया है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को पालम का न्यूनतम तापमान 6, लोधी रोड का 4.3, आयानगर का 5.6, गुरुग्राम का 4.9, दिल्ली यूनिवर्सिटी का 8.1 , मुंगेशपुर का 5.1 डिग्री सेल्सियस, नजफगढ़ का 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
यह रही दृश्यता
दिल्ली के सफदरजंग और पालम मानक स्टेशनों पर शुक्रवार को 200 मीटर दृश्यता रिकॉर्ड की गई। वहीं, सबसे कम 50 मीटर दृश्यता अमृतसर और जगदलपुर में रही। हिसार और बरेली में दृश्यता 500 मीटर रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें