बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद आज औपचारिक तौर पर सरकार का गठन हो गया। पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी गतिविधियां ही आखिर सारी सुर्खियां बटोर ले गईं।
Trending Videos
विज्ञापन
केजरीवाल ने बटोरी नीतीश के शपथ ग्रहण में सुर्खियां, देखें कैसे
2 of 6
असल में इस मौके पर तमाम नेताओं के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आमंत्रित किया गया था। मंच पर पहुंचते ही केजरीवाल ने नीतीश कुमार से हाथ मिलाया और उन्हें गले भी लगाया लेकिन वो लालू को अनदेखा कर गए।
विज्ञापन
केजरीवाल ने बटोरी नीतीश के शपथ ग्रहण में सुर्खियां, देखें कैसे
3 of 6
शायद लालू यादव ने इस बात को नोटिस कर लिया और वापस जा रहे केजरीवाल के कंधे पर पीछे से अपना हाथ ढोकते हुए उनसे हाथ मिलाने की कोशिश करने लगे।
केजरीवाल ने बटोरी नीतीश के शपथ ग्रहण में सुर्खियां, देखें कैसे
4 of 6
केजरीवाल ने भी औपचारिकतावश लालू से हाथ तो मिलाया लेकिन तुरंत ही पीछे मुड़ने लगे लेकिन, ठीक उसी वक्त लालू ने उन्हें दोनों हाथों से पकड़ कर अपने गले लगा लिया। इस पर केजरीवाल ने भी मुस्कुराते हुए लालू को गले लगाया।
विज्ञापन
केजरीवाल ने बटोरी नीतीश के शपथ ग्रहण में सुर्खियां, देखें कैसे
5 of 6
लालू यहीं नहीं रुके बल्कि, केजरीवाल का एक हाथ अपने हाथ में पकड़ कर उसे हवा में उठाया और सामने बैठी जनता के सामने लहराने लगे। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में केजरीवाल लालू से बचते ही दिखे लेकिन लालू यादव ने साबित कर दिया कि उनसे बचना इतना आसान नहीं है।