टीबी फ्री इंडिया’ के लिए अमेरिका 650 करोड़ रुपये खर्च करेगा। वैश्विक स्तर पर टीबी से पीड़ित मरीजों में अव्वल भारत में ग्लोबल चैलेंज टीबी प्रोजेक्ट के तहत यह अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए यूएसऐड (यूनाइटेड स्टेट एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट) मदद कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
गुजरात में कुछ दिन गुजारने के बाद हरियाणा में बिग-बी की नई पारी
2 of 11
प्रदेश के 21 जिलों को तीन चरणों में कवर किया जाएगा। पहले चरण में गुड़गांव के नजदीक छह जिलों को शामिल किया गया है। इनमें गुड़गांव, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, झज्जर और महेंद्रगढ़ शामिल है।
विज्ञापन
गुजरात में कुछ दिन गुजारने के बाद हरियाणा में बिग-बी की नई पारी
3 of 11
टीबी मुक्त हरियाणा बनाने के लिए संशोधित राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम लागू किया गया है। इसी के साथ हरियाणा देश में महाराष्ट्र के बाद दूसरा प्रदेश है, जहां टीबी उन्मूलन के दो योजनाएं एक साथ चलेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से पहले से योजनाएं चल रही है।
गुजरात में कुछ दिन गुजारने के बाद हरियाणा में बिग-बी की नई पारी
4 of 11
मुख्यमंत्री ने कहा कि टीबी देश में एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है। देश में प्रतिवर्ष करीब चार लाख लोग इससे मरते है। हरियाणा में प्रतिवर्ष दो हजार लोगों की मौत टीबी से होती है। सलाना दो लाख से अधिक टीबी के संभावित मरीजों की जांच की जाती है।
विज्ञापन
गुजरात में कुछ दिन गुजारने के बाद हरियाणा में बिग-बी की नई पारी
5 of 11
टीबी फ्री हरियाणा के ब्रांड अंबेसडर बनाए जाने पर सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने कहा कि टीबी की बीमारी गरीबों में फैलने की धारणा गलत है। खुद वर्ष 2000 में टीबी के शिकार हो चुके है और इलाज के बाद अब वे बिल्कुल स्वस्थ है।
विज्ञापन
गुजरात में कुछ दिन गुजारने के बाद हरियाणा में बिग-बी की नई पारी
6 of 11
टीबी किसी को भी हो सकती है, चाहे वह कैसे भी वातावरण में रहता हो। इस मौके पर मौजूद भारत में अमेरिका के राजदूत रिसर्च आर वर्मा ने भी अमेरिकी संस्थाओं का सहयोग करने की बात कही।
विज्ञापन
गुजरात में कुछ दिन गुजारने के बाद हरियाणा में बिग-बी की नई पारी
7 of 11
उन्होंने सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत मदद देने की अपील की। रिचर्ड ने बताया कि टीबी फ्री हरियाणा बनाने में यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसऐड) नामक संस्था भी मदद करेगी।
गुजरात में कुछ दिन गुजारने के बाद हरियाणा में बिग-बी की नई पारी
8 of 11
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में बतौर संयुक्त सचिव अंशु प्रकाश ने इस अभियान में एनजीओ, सिविल सोसायटी को भी जोड़ने की सलाह दी और कहा कि आमतौर पर टीबी के मरीज़ बीच में ही इलाज छोड़ जाते है जिसके कारण वे रोगमुक्त नही हो पाते। उन्हें जागरूक करने की जरूरत है।
गुजरात में कुछ दिन गुजारने के बाद हरियाणा में बिग-बी की नई पारी
9 of 11
डॉक्टरों से सवाल कर गए सुपरस्टार- अमिताभ बच्चन ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान में अपनी सेवाएं हरियाणा को देने की पेशकश की और एक टीवी शो का जिक्र करते हुए बताया कि महाराष्ट्र के पूणे के एक कुली का बेटी परिस्थितियों से जूझकर स्त्रीरोग विशेषज्ञ बनने के बाद बेटी के जन्म पर फ्री डिलवरी की सुविधा दी।
गुजरात में कुछ दिन गुजारने के बाद हरियाणा में बिग-बी की नई पारी
10 of 11
उन्होंने कार्यक्रम मे उपस्थित चिकित्सकों से सवाल किया कि क्या कोई भी चिकित्सक अपने नर्सिंग होम या अस्तपाल में इस प्रकार की सुविधा देने को तैयार है और कहा कि इसका जवाब चाहे ना दें पर इसके बारे में सोचें जरूर।
गुजरात में कुछ दिन गुजारने के बाद हरियाणा में बिग-बी की नई पारी
11 of 11
कैबिनेट मंत्री के लिए नहीं था स्थान- मेदांता अस्पताल में आयोजित इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर के लिए कोई स्थान ही नहीं रखा गया। कार्यक्रम शुरू होने पर मुख्यमंत्री के साथ मंच पर पहुंचे, लेकिन जगह नहीं होने पर उतर आए। बाद में मुख्यमंत्री के पहल पर उन्हें मंच पर स्थान दिया गया।