रविवार को पूरे दिन आंख मिचोली खेलने के बाद आखिर शाम को पुलिस ने चुपके से निर्भया के दोषी सबसे कम उम्र के बलात्कारी को रिहा कर दिया। लेकिन इसके कुद ही देर बाद निर्भया के मां-बाप को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
बलात्कारी के छूटते ही हिरासत में लिए गए निर्भया के मां-बाप
2 of 12
असल में निर्भया के मां-बाप इंडिया गेट पर नाबालिग दोषी के रिहा होने का विरोध करने के लिए इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। शाम होते ही भीड़ के साथ ये लोग राजपथ की ओर बढ़ने लगे।
विज्ञापन
बलात्कारी के छूटते ही हिरासत में लिए गए निर्भया के मां-बाप
3 of 12
राजपथ की ओर उनके बढ़ने के साथ ही भारी संख्या में मौजूद पुलिस ने उन्हें न सिर्फ आगे बढ़ने से रोका बल्कि उन्हें जबरन हिरासत में ले लिया।
बलात्कारी के छूटते ही हिरासत में लिए गए निर्भया के मां-बाप
4 of 12
निर्भया के मां-बाप के साथ वहां प्रदर्शन कर रही भीड़ को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन सभी को पुलिस ने जबरन सरकारी बसों में भरना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
बलात्कारी के छूटते ही हिरासत में लिए गए निर्भया के मां-बाप
5 of 12
बता दें कि शनिवार रात को सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग की रिहाई को रोकने संबंधी याचिका को अस्वीकार करते हुए इस पर सोमवार को सुनवाई के लिए टाल दिया था।
विज्ञापन
बलात्कारी के छूटते ही हिरासत में लिए गए निर्भया के मां-बाप
6 of 12
इसके बाद से ही दिल्ली में कई जगहों पर उसकी रिहाई को लेकर लोग सड़क पर उतर आए और केंद्र सरकार सहित दिल्ली सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे।
विज्ञापन
बलात्कारी के छूटते ही हिरासत में लिए गए निर्भया के मां-बाप
7 of 12
हालांकि लोगों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड को चिट्ठी लिख कर इस मामले में सुनवाई की मांग की है।
बलात्कारी के छूटते ही हिरासत में लिए गए निर्भया के मां-बाप
8 of 12
इस बीच आज सुबह से ही निर्भया के मां-बाप दिल्ली हाईकोर्ट के सामने प्रदर्शन करना चाह रहे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें मना कर दिया था।
बलात्कारी के छूटते ही हिरासत में लिए गए निर्भया के मां-बाप
9 of 12
जब उन्हें दिल्ली हाइकोर्ट के सामने उन्हें जब प्रदर्शन से रोका गया तो वो जंतर-मंतर चले गए।
बलात्कारी के छूटते ही हिरासत में लिए गए निर्भया के मां-बाप
10 of 12
शाम को लोगों की भीड़ के साथ निर्भया के मां-बाप इंडिया गेट पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे।
बलात्कारी के छूटते ही हिरासत में लिए गए निर्भया के मां-बाप
11 of 12
जैसे ही निर्भया के मां-बाप के साथ भीड़ राजपथ के तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर सरकारी बसों में बिठा दिया और वहां से ले गए।