nirbhaya gangrape bus
- फोटो : अमर उजाला
अफसर ने बस के मालिक के बारे में और बात बताते हुए कहा कि ट्रेवल एजेंसी चलाने वाले दिनेश को जालसाजी करन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह नोएडा में रहता था और उसकी 11 बसें थीं जो बुराड़ी के एक फर्जी पते पर रजिस्टर कराई गई थीं। अधिकारी ने बताया, उसकी सभी 11 बसें जब्त कर ली गईं।
वह फर्जी पते पर बसे रजिस्टर कराने के लिए जेल गया। उसका व्यापार बड़ा था और एक बड़ी ट्रवेल एजेंसी चलाता था, इसलिए पैसे और आर्थिक नुकसान का उस पर ज्यादा असर न पड़ा हो। लेकिन जब आपको पुलिस, जेल और अदालत के चक्कर लगाने पड़ते हैं तो सारा गेम ही बदल जाता है। हमने अच्छे-अच्छों को दवाब में टूटते देखा है।