निर्भया कांड के दोषी
- फोटो : अमअम
सूत्रों का कहना है कि मुकेश, पवन और अक्षय सेल में जाने के बाद कंबल ओढ़कर चुपचाप बैठे रहे जबकि विनय अपने सेल में चहलकदमी करता रहा। खाना खाने के बाद सोने के बजाए सभी दोषी सेल में चक्कर काटते रहे। विनय स्वाभाव से आक्रामक है, इसलिए अधिकारी उस पर विशेष नजर रख रहे हैं। यहां एक दोषी की सुरक्षा के लिए तमिलनाडु स्पेशल पुलिस के दो जवानों की तैनाती की गई है।