फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया केस: अदालत ने किया फांसी की तारीख का एलान, तिहाड़ जेल में तैयारियां तेज

Tue, 07 Jan 2020 07:55 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निर्भया के चारों दोषी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

निर्भया के गुनहगारों की फांसी की तारीख का एलान हो चुका है। पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया की मां द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए आज डेथ वारंट जारी किया और 22 जनवरी को फांसी की तारीख निर्धारित की है। तिहाड़ जेल प्रशासन भी फांसी को लेकर पूरी तरह से तैयार है। इससे पहले भी यह बात मीडिया रिपोर्ट के माध्यम से सामने आई थी कि सभी दोषियों को एक साथ फांसी देने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन

 

निर्भया का दोषी अक्षय कुमार सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इसके लिए जेल प्रशासन द्वारा करीब 25 लाख रुपये की लागत से एक नया तख्ता (प्लेटफॉर्म) तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से चार लोगों को एक साथ फांसी दी जा सकेगी। इससे पहले तिहाड़ में एक साथ दो लोगों को ही फांसी दी जा सकती थी। जेल प्रशासन का कहना है कि अदालत के आदेश के बाद अब जेल स्तर पर फांसी देने में किसी तरह की देरी नहीं होगी। 
 

निर्भया का दोषी मुकेश सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले दिसंबर महिने में निर्भया की मां द्वारा दायर की गई याचिका पर अदालत ने सुनवाई की थी। उस दिन डेथ वारंट जारी नहीं किए जाने पर निर्भया की मां ने निराश होकर कहा था कि कोर्ट केवल दोषियों के अधिकारों पर ध्यान दे रहा है, हमारे नहीं। 

निर्भया का दोषी पवन गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि डेथ वारंट जारी होने का बाद अब भी दोषियों के पास अभी क्यूरेटिव पेटीशन और दया याचिका के विकल्प भी बचे हुए हैं। 22 तारीख से पहले दोषी किसी कानूनी विकल्प का इस्तेमाल करते हैं तो फांसी की निर्धारित तारीख के टलने की संभावना भी बढ़ सकती है। 
विज्ञापन

Nirbhaya - फोटो : Social Media
इससे पहले निर्भया के गुनहगारों द्वारा जेल में आपराधिक वारदात की साजिश रचने की भी खबर भी सामने आई थी। वे खुद पर नया आपराधिक केस दर्ज करवाने की कोशिश में लगे हुए हैं, ताकि उनकी फांसी की सजा कुछ समय के लिए टाला जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें