फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirbhaya Case: फांसी की तैयारी में फिर से जुटा तिहाड़, परिवार से आखिरी बार मुलाकात करेंगे दोषी

Tue, 18 Feb 2020 05:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
निर्भया केसः चारों दोषी - फोटो : अमर उजाला
पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को निर्भया के दोषियों की फांसी के लिए सोमवार को तीसरी बार डेथ वारंट जारी किया। अगर कोई कानूनी अड़चन नहीं आई तो तो चारों गुनहगारों को तीन मार्च सुबह छह बजे फांसी दे दी जाएगी। इस बीच, गुनहगारों ने सजा टालने के लिए फिर तिकड़मबाजी शुरू कर दी है। दोषियों के वकील ने कोर्ट को बताया कि पवन गुप्ता सुधारात्मक याचिका और दया याचिका लगाना चाहता है। साथ ही अक्षय कुमार भी अपराध के वक्त नाबालिग होने को लेकर नई याचिका दाखिल करना चाहता है। 

वहीं इस बीच निर्भया के चारों दोषियों के नए डेथ वारंट जारी होने के बाद जेल प्रशासन एक बार फिर फांसी की तैयारी में जुट गया है, इसके साथ ही दोषियों को उनके माता-पिता से आखिरी बार मिलाने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है।

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अदालत के आदेश की कॉपी मंगलवार को चारों दोषियों पवन, मुकेश, विनय और अक्षय को सौंपी गई। चारों तिहाड़ जेल नंबर-3 के हाई सिक्योरिटी सेल में बंद हैं। इनके डेथ वारंट जारी होने के बाद जेल संख्या-3 की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बाहरी लोगों को पूरी जांच के बाद ही भीतर जाने की अनुमति दी जा रही है। ऐसे लोगों की जानकारी जेल मुख्यालय को भी दी जा रही है और व्यक्ति का पूरा ब्यौरा लिया जा रहा है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जेल के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि दोषियों से फिर से उनके परिवार को अंतिम बार मिलने के बारे में पूछा जाएगा। इनको फांसी देने वाले जल्लाद को तिहाड़ जेल भेजने के लिए यूपी के जेल विभाग को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निर्भया केस - फोटो : अमर उजाला
पत्र में फांसी की तारीख बताकर जल्लाद को दो दिन पहले भेजने का अनुरोध किया जाएगा। मंगलवार को जेल के अधिकारी एक बार फिर फांसीघर का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें