नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की 10 विधानसभा सीटों में पांच पर आम आदमी पार्टी के पांच बड़े चेहरे मैदान में हैं। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ उनके करीबी राघव चड्ढा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती और प्रमिला टोकस शामिल हैं। यही कारण है कि नई दिल्ली एरिया में आप मजबूत चुनौती पेश कर रही है। वहीं भाजपा भी राजिंदर नगर, करोलबाग और आरके पुरम में मजबूत चुनौती दे रही है। कांग्रेस भी कई सीटों पर अच्छी लड़ाई लड़ रही है।