पवन जल्लाद
- फोटो : अमर उजाला
निर्भया के दोषियों की फांसी फिलहाल टल गई है, लेकिन जेल मनुअल के मुताबिक एक फरवरी को तय फांसी की तिथि के दो दिन पहले यानी बृहस्पतिवार शाम को ही जल्लाद पवन मेरठ से तिहाड़ जेल पहुंच गया था। उसके रहने की व्यवस्था तिहाड़ की जेल नंबर छह में की गई थी। वहां पर सुरक्षा के इंतजाम भी थे। रात में जेल अधिकारियों ने पवन से बातचीत की। इस दौरान उसे दोषियों के वजन, लंबाई और गले के नाप से अवगत कराया गया।