जल्लाद को मिल सकता है 60 हजार रुपये मेहनताना
निर्भया के दोषियों को फांसी देने वाले जल्लाद को दिए जाने मेहनताना पर अंतिम फैसला नहीं किया गया है। लेकिन जेल सूत्रों का कहना है कि मेहनताना राशि 60 हजार रुपये हो सकती है। अब तक तिहाड़ जेल में फांसी देने वाले जल्लादों को महज डेढ़ सौ रुपये दिए जाते थे। लेकिन अगर 60 हजार रुपये देने पर फैसला हो जाता है तो पहले की तुलना में यह काफी अधिक होगा। जेल के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इसके अलावा तिहाड़ जेल प्रशासन जल्लाद के आने-जाने, रहने और खाने का खर्च भी वहन करेगा।