प्रदर्शन करती अनु दुबे
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्भया के पिता ने आगे कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा तो हैदराबाद में भी पूरा हुआ, अभिभावक ने बेटी को पढ़ा-लिखाकर डॉक्टर बनाया पर सुरक्षा तो पुलिस देगी। इसलिए प्रधानमंत्री से आग्रह करते हैं कि वे अपने इस नारे को पूरा करने के लिए सख्त कानून बनाएं, ताकि भविष्य में किसी बेटी से ऐसी बर्बरता न हो। दूसरा प्रधानमंत्री को इन नेताओं को नसीहत देनी होगी कि अगर उन्हें बोलने नहीं आता तो चुप रहे। नेता अपने बेतुके बयानों के चलते सरकार की भी फजीहत करवाते हैं।