फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirbhaya Case: जब फैसला सुनते ही कोर्ट के बाहर बेहोश हो गई थी अक्षय की पत्नी, कहा- जज साहब उन्हें...

Fri, 20 Mar 2020 07:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला
निर्भया के दोषियों की याचिका पर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच हुई बहस को सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। इस दौरान दोषी अक्षय की पत्नी कोर्ट के बाहर मौजूद थी। उसे जब इस बारे में पता लगा तो वह बुरी तरह रोने लगी और अपने पति की फांसी टालने की मांग करने लगी। 
विज्ञापन

2 of 5
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
इस बीच अक्षय व अन्य दोषियों के रिश्तेदारों के चेहरों पर डर की स्थिति बनी हुई थी। इसी दौरान रो रोकर बेहाल होने के कारण अक्षय की पत्नी बेहोश होकर गिर गई। इस बाबत वहां मौजूद लोगों ने उसे संभाला और पानी पिलाकर होश में लाया। उसकी हालत देखकर अन्य दोषियों के रिश्तेदार भी रोने लगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में वकील एपी सिंह ने आरोप लगाया कि मामले की सुनवाई के दौरान अक्षय की पत्नी को कोर्ट में नहीं जाने दिया गया। वह न्यायाधीश को अपने तलाक की अर्जी के बारे में बताना चाहती थी, लेकिन उसे न्यायाधीश से नहीं मिलने दिया गया।

4 of 5
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
वहीं, अदालत के फैसले से निराश निर्भया के दोषी विनय की मां ने कहा कि अगर मुझे मौका मिलता तो मैं अपने बेटे को उसका मनपसंद भोजन पूरी, सब्जी और कचौड़ी खिलाती। उन्होंने कहा कि कई बार बेटे को पूरी, सब्जी और कचौड़ी खिलाने की कोशिश की, पर जेल प्रशासन ने कभी अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nirbhaya case - फोटो : सोशल मीडिया
निर्भया के दोषी विनय, पवन और मुकेश का परिवार आरके पुरम स्थित रविदास कैंप में रहता है। विनय की मां ने कहा कि समय तेजी से निकल रहा है और उनकी धड़कने भी बढ़ रही हैं। मैं चाहती हूं कि कोई मेरे बेटे की फांसी रोक दे और उसे एक मौका और दें, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उनकी सारी उम्मीदें समाप्त हो गई हैं और धैर्य भी टूट गया। उन्होंने कहा कि सब ईश्वर की मर्जी है। अगर उनके बेटे को बचना होगा तो वह जरूर बचेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें