फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirbhaya Case: दोषी विनय ने पिन निगलने और मुंह से खून आने का किया दावा, हड़कंप

Sun, 23 Feb 2020 09:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला
फांसी की तारीख करीब आते देख निर्भया के दोषी विनय ने जेल में पैंतरेबाजी शुरू कर दी है। वह खुद को बीमार दिखाने की कोशिश कर रहा है। शुक्रवार को उसने जेल अधिकारियों के होश यह कहकर उड़ा दिए कि उसने एक पिन निगल लिया है और उसके मुंह से खून आ रहा है। 

विज्ञापन

2 of 5
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला/सोशल मीडिया
इस घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद उसकी मेडिकल जांच की गई और एक्सरे कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद विनय का दावा गलत साबित हुआ। जेल अधिकारियों का कहना है कि चारों दोषी पूरी तरह स्वस्थ हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
विनय शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
डेथ वारंट के मुताबिक, 3 मार्च को निर्भया के दोषियों को फांसी दी जानी है। इसे लेकर दोषियों की नींद उड़ गई है। दोषी विनय इस बात से ज्यादा परेशान है और लगातार अपने को बीमार दिखाने की कोशिश में जुटा है। कुछ दिन पहले उसने दीवार पर सिर पटककर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। अब उसने पिन निगलने का दावा किया है।

4 of 5
विनय शर्मा(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जेल सूत्रों के मुताबिक, दोषियों को यह बात पता है कि उन्हें फांसी पर तभी लटकाया जा सकता है, जब वे शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे।मेडिकल रिपोर्ट में अस्वस्थ करार दिया जाता है तो उनकी फांसी टल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विनय शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में दोषी इस बात का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। इस संबंध में जेल अधिकारियों का कहना है कि सभी दोषी पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनका रोज मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। साथ ही काउंसलिंग भी कराई जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें