निर्भया के दोषियों की काउंसलिंग कराकर उनके व्यवहार को सामान्य करने का प्रयास हो रहा है। जेल अधिकारियों का दावा है कि चारों दोषियों का व्यवहार सामान्य है। इससे पूर्व तीसरी बार फांसी की तारीख तय होने के बाद दोषी विनय का व्यवहार उग्र हो गया था। उसे काउंसलिंग कराकर सामान्य किया जा रहा है।