फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया केस: जानिए क्या हुआ जब फांसी से चंद मिनट पहले दोषियों से पूछी गई अंतिम इच्छा

Fri, 20 Mar 2020 01:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
nirbhaya case - फोटो : शुभम बंसल
निर्भया के दोषियों की फांसी शुक्रवार सुबह 5.30 बजे होने के साथ ही सात साल बाद उस 23 वर्षीय पैरामेडिकल छात्रा को इंसाफ मिला है जो छह दरिंदों की हैवानियत का शिकार हो गई थी। दरिंदों को फांसी से पहले सभी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। इसमें दोषियों से अंतिम इच्छा पूछा जाना भी है। जानिए क्या हुआ जब दोषियों से उनकी अंतिम इच्छा पूछी गई और एक दोषी मुकेश ने क्या खास इच्छा जताई है....

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
विनय के नोटबुक 'दरिंदा' के अंश - फोटो : विनय के नोटबुक से
फांसी दिए जाने से कुछ ही मिनट पहले निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले के चारों दोषियों में से मुकेश सिंह ने कहा कि वह अंगदान करना चाहता है जबकि विनय शर्मा ने कहा कि वह अपनी पेंटिंग्स को जेल अधीक्षक को और हनुमान चालीसा को अपने परिवार को देना चाहता है।
विज्ञापन

3 of 6
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
हालांकि चारों दोषियों मुकेश, विनय, पवन गुप्ता और अक्षय कुमार सिंह में से किसी ने भी कोई वसीयत या इच्छा दर्ज नहीं कराई। अधिकारी ने बताया, ‘विनय ने कहा कि उसकी पेंटिंग्स को जेल अधीक्षक को दे दिया जाए और हनुमान चालीसा की उसकी प्रति को उसके परिवार को दे दिया जाए।’

4 of 6
विनय की चित्रकारी - फोटो : अमर उजाला
जेल अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विनय जेल में पेंटिंग्स बनाता था। मौत की सजा पाए चारों दोषियों को फांसी दिए जाने से पूर्व उनकी आखिरी इच्छा के बारे में पूछा गया था। फांसी दिए जाने से एक घंटे से भी कम समय पहले जेल अधिकारी और पश्चिमी दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट नेहा बंसल चारों दोषियों से उनकी कोठरियों में जाकर मिले थे।
विज्ञापन

5 of 6
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
जेल की नियामवली के अनुसार अधीक्षक और जिला मजिस्ट्रेट या अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कैदी वसीयत सहित किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर सकते हैं या उसे संलग्न किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पूरे देश की आत्मा को झकझोर देने वाले इस मामले के चारों दोषियों मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को सुबह साढ़े पांच बजे तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें