फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारवालों को देख फूट-फूटकर रोया पवन, आधे घंटे तक बिना बोले पोते को निहारती रही दादी

Sat, 18 Jan 2020 02:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
निर्भया का दोषी पवन गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
डेथ वारंट जारी होने के बाद शुक्रवार को निर्भया के दोषी पवन से मिलने उसकी दादी, बहन और पिता पहुंचे। तीनों को देखकर पवन खुद को रोक नहीं पाया और फूट-फूटकर रोने लगा। हालांकि पिता ने पवन को बताया कि उसने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर की है। जब लंबे समय बाद पवन का परिवार उससे मिलने जेल पहुंचा तो वह अपनी भावनाओं को काबू नहीं रखा पाया। आधा घंटे की मुलाकात में उसने परिवार से क्या-क्या कहा जानिए हर बात...
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आधे घंटे की मुलाकात के दौरान दादी अपने पोते को निहारती रही। पवन ने अपनी बहन से परिवार वालों के बारे में बातचीत की। जेल नंबर तीन में जाने के बाद चारों दोषियों में से किसी दोषी की यह पहली मुलाकात है। जेल सूत्रों का कहना है कि जेल अधीक्षक के कार्यालय में इनकी मुलाकात करवाई गई। करीब आधे घंटे की मुलाकात हुई।
विज्ञापन

3 of 5
निर्भया के दोषी - फोटो : अमर उजाला
जेल सूत्रों का कहना है कि परिवार वालों के जाने के बाद अदालत से दोषियों के लिए नया डेथ वारंट जारी हुआ। जेल अधिकारियों के मुताबिक डेथ वारंट जेल पहुंच चुका है।

4 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
जेल अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की मुलाकात में अभी कोई रोक टोक नहीं है। इससे पूर्व मुकेश की मां और विनय के पिता भी उससे मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दोषियों की सेहत जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का होगा गठन 
निर्भया के दोषियों की स्वास्थ्य जांच के लिए जल्द ही मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा। फिलहाल दोषियों की लगातार मेडिकल जांच की जा रही है लेकिन जेल प्रशासन ने एक बोर्ड गठित करने का फैसला किया है। बोर्ड में तीन डॉक्टर होंगे, जो दोषियों की सुबह और शाम मेडिकल जांच करेंगे। इसके अलावा दोषियों की मनोचिकित्सक से भी जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें