delhi budget
- फोटो : G. pal
पत्र में उन्हें जांच रिपोर्ट सीबीएसई को भेजने के लिए कहा गया है। सीबीएसई स्कूल पर कार्रवाई होगी या नहीं, इस पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली सरकार का बजट पेश करते हुए शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने इस मामले को लेकर चिंता जताई। नृत्य में पारंगत होने के कारण बच्ची स्कूल की स्टॉर थी। सिर्फ दो विषय में कंपार्टमेंट आने से कोई बच्चा सुसाइड करें, यह हमारे एजुकेशन सिस्टम की खामी है। यह शिक्षा प्रणाली की खामी है कि उसे भरोसा नहीं दिया गया कि तुम एक स्टॉर हो। हम बच्ची के माक्र्सशीट पर जोर देते रह गए। इसीलिए दिल्ली सरकार आगामी सत्र से हैप्पीनेस करिकुलम लेकर आ रही है। इस पाठ्यक्रम में ऐसे घटक शामिल किए जाएंगे जो तनाव व चिंता कम करने वाले हों और बच्चों को खुशहाल जिंदगी जीने में सक्षम बनाने में मदद मिलेगी।