फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा सुसाइड मामला: गुरु ने दिल खोलकर अपनी शिष्या के बारे में बताई बातें, कही मोदी से मिलने की बात

Sat, 24 Mar 2018 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
class 9 - फोटो : अमर उजाला
मुझे दुख है कि नृत्यकला में बेहद अच्छी समझ रखने वाली नृत्यांगना को हमने खो दिया है। मुझे यह भी एहसास है कि अगर बच्ची ने खुदकुशी जैसा कदम उठाया है तो वह कितनी ज्यादा परेशानी में होगी। वह भविष्य में एक बेहतरीन डांसर बनकर उभरने वाली थी। हमें उन कारणों के बारे में जानना है कि उस बच्ची ने इतना बड़ा कदम किसके मजबूर करने पर उठाया या किससे परेशान होकर उठाया। एहल्कॉन पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए पद्म विभूषण कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज ने यह बात कही।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
class 9 - फोटो : vivek nigam
बिरजू महाराज ने कहा कि अगर स्कूल के टीचर आरोपी नहीं हैं तो वे पीड़ित परिवार से आकर क्यों नहीं मिले। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग की साथ ही कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर अपना दुख व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन

3 of 8
class 9 - फोटो : vivek nigam
दिल्ली के मयूर विहार स्थित एहल्कॉन पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के मंगलवार को खुदकुशी करने के मामले में स्कूल प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने के कारण पंडित बिरजू महाराज ने शुक्रवार को अपने निवास स्थान पर बुलाई गई प्रेसवार्ता में प्रशासन की कार्रवाई पर दुख जताया।

4 of 8
class 9 - फोटो : vivek nigam
बिरजू महाराज ने कहा कि बच्ची की मौत से जहां सभी लोगों में दुख की स्थिति है, वहीं बच्ची की मौत के जिम्मेदार आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।  उन्होंने कहा कि छात्रा के पिता राघव भी उनके शिष्य रह चुके हैं, जो वर्तमान एक बेहतर गुरु हैं। उन्होंने मामले की हकीकत तक पहुंचने के लिए स्कूल प्रशासन से जांच में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

5 of 8
class 9 - फोटो : vivek nigam
मेरी गोदी में खेली थी 
बिरजू महारज ने छात्रा को याद करते हुए कहा कि वह एक बहुत ही होनहार, कोमल और सौम्य स्वाभाव की बच्ची थी। वह मेरे सामने ही पैदा हुई थी। उसके पिता का हमारे घर आनाजाना था, इसलिए वह भी हमारे घर आती थी और मैंने उसे अपनी गोद में भी खिलाया था। बिरजू महाराज इस बीच भावुक हो गए और बोले मुझे दुनियादारी की ज्यादा समझ नहीं है, हमारी दुनिया सिर्फ कथक तक ही सीमित है, लेकिन मैं इतना जरूर जानता हूं कि उसकी मौत के बारे में हमें हर हाल में जानना है।
विज्ञापन

6 of 8
class 9 - फोटो : facebook
नृत्य कला को बड़ा नुकसान
इस मौके पर कला आश्रम की निदेशक शास्वती सेन ने कहा कि छात्रा की मौत का खुलासा वह हर हाल में करवाएंगे और उसके परिजनों के हर कदम में उनका समर्थन रहेगा। उन्होंने कहा कि वह भी बिरजू महाराज की शिष्या रह चुकी हूं, इसलिए वह बिरजू महाराज के श्रेष्ठ शिष्य राघव की बेटी को न्याय दिलाने के लिए अहिंसात्मक विरोध जताएंगे। उन्होंने कहा कि छात्रा की मौत से नृत्य कला क्षेत्र को बड़ा नुकसान हुआ है। उसे लेकर हमारे बहुत सारे सपने थे, लेकिन उन्हें स्कूल के दुराचारी टीचरों ने तोड़ दिया। 
विज्ञापन

7 of 8
class 9 - फोटो : facebook
मां और पिता संग गुरू की आंखें हुई नम
प्रेस वार्ता में छात्रा के पिता राघव और उसकी मां माला भी मौजूद थीं। पंडित बिरजू महाराज के साथ कला आश्रम की निदेशक शास्वती सेन समेत कला आश्रम के छात्र भी वहां उपस्थित थे। वहां छात्रा के माता-पिता के वहां पहुंचते ही सभी आंखें नम हो गईं और उसकी मां फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने कहा कि खुदकुशी से पहले उनकी बेटी रोमियो जूलियट प्ले देखना चाहती थी, लेकिन वह मां से बोली, ‘मां मैं पढ़ नहीं पाऊंगी तो वो मुझे फेल कर देगा। उसकी मां ने कहा उनके बेट का इशारा उसके टीचर की ओर था, जिससे परेशान होकर उसने खुदकुशी की। परिजनों ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई जारी रखने की बात कही। 
विज्ञापन

8 of 8
class 9 - फोटो : facebook
मुझे नहीं लगता कि किसी छोटी वजह से छात्रा ने खुदकुशी का कदम उठाया होगा। बल्कि मुझे लगता है कि वह बहुत गहरे सदमे या डर में थी, जिसकी वजह से उसने इतनी कम उम्र में इतना बड़ा और दुखद कदम उठा लिया। - बिरजू महाराज  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें