फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभ का पद: HC ने लगाई चुनाव आयोग को फटकार, सुनवाई में की थी ये लापरवाही

Sat, 24 Mar 2018 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
aap mla - फोटो : vivek nigam
आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को लाभ के पद के मामले में उसके 20 विधायकों की सदस्यता को बहाल कर दिया। चुनाव आयोग द्वारा उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के फैसले को दरकिनार करते हुए आयोग को इस केस की दोबारा सुनवाई करने का आदेश दिया। विधायकों को मिली राहत के बाद आप के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। (सभी फोटो- विवेक निगम)
विज्ञापन

2 of 10
aap mla - फोटो : vivek nigam
खचाखच भरे कोर्ट रूम में जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस चंद्र शेखर की पीठ ने 79 पेज के अपने फैसले में 20 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने की केंद्र की अधिसूचना को रद्द करते हुए कहा कि उन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ चुनाव आयोग की सिफारिश कानून गलत थी। आयोग ने सुनवाई के नियमों का उल्लंघन किया। यह प्राकृतिक न्याय के खिलाफ है क्योंकि अयोग्य करार दिए जाने से पहले विधायकों को मौखिक रूप से अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया।
विज्ञापन

3 of 10
aap mla - फोटो : vivek nigam
हाईकोर्ट ने कहा कि आयोग के फैसले में कई खामियां हैं। इस सुनवाई से चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने खुद को अलग कर लिया था, लेकिन उनके वापस आने की जानकारी विधायकों को नहीं दी गई। इसके अलावा चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा किसी भी सुनवाई में शामिल नहीं हुए, लेकिन फैसले पर उनके भी हस्ताक्षर थे।

4 of 10
aap mla - फोटो : vivek nigam
आप विधायकों की सात याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि आयोग इन विधायकों की दलीलें दोबारा सुनें और इस अहम मुद्दे का फैसला करे कि सरकार के अंतर्गत लाभ का पद लेने का क्या अर्थ है। मामले के तथ्यों के मद्देनजर यह भी तय करे कि संसदीय सचिव का पद लेने के बाद यह विधायक किस तरह अयोग्य हो गए थे।
विज्ञापन

5 of 10
aap mla - फोटो : vivek nigam
सीएम ने कहा सत्य की जीत
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि यह सत्य की जीत है। जनता के चुने हुए विधायकों को गलत तरीके से अयोग्य ठहराया गया था। अदालत ने जनता के साथ न्याय किया है। यह जनता की जीत है। उन्हें बधाई देता हूं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विधानसभा के बजट सत्र में राहत भरे इस फैसले की जानकारी दी तो सदस्यों ने मेजें थपथपाकर स्वागत किया। 
विज्ञापन

6 of 10
aap mla - फोटो : vivek nigam
हम फिर लड़ेंगे
चुनाव आयोग में आप विधायकों के खिलाफ हम फिर लड़ेंगे। इन विधायकों ने भत्तों का लाभ लिया है। हाईकोर्ट ने इससे इनकार नहीं किया है। - अजय माकन, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष
विज्ञापन

7 of 10
aap mla - फोटो : vivek nigam
हम न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं। यह भारतीय लोकतंत्र एवं न्यायापालिका की स्वतंत्रता का प्रमाण है। हाईकोर्ट ने आप विधायकों को दोषमुक्त नहीं किया है। सिर्फ दोबारा सुनवाई का आदेश दिया है। - मनोज तिवारी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

8 of 10
aap mla - फोटो : vivek nigam
अध्यक्ष ने दी सत्र में भाग लेने की अनुमति
हाईकोर्ट के फैसले के बाद विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने सभी 20 विधायकों को मौजूदा बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति दे दी। सबसे पहले नितिन त्यागी और अलका लांबा ने सदन में प्रवेश किया। उनके दाखिल होते ही सदस्यों ने ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया।

9 of 10
aap mla - फोटो : vivek nigam
बहाल हो गई इनकी सदस्यता
अलका लांबा, आदर्श शास्त्री, संजीव झा, राजेश गुप्ता, कैलाश गहलोत, विजेंद्र गर्ग, प्रवीण कुमार, शरद कुमार, मदन लाल, शिव चरण गोयल, सरिता सिंह, नरेश यादव, राजेश ऋषि, अनिल कुमार, सोम दत्त, अवतार सिंह, सुखवीर सिंह, मनोज कुमार, नितिन त्यागी और जरनैल सिंह।
विज्ञापन

10 of 10
aap mla - फोटो : vivek nigam
क्या है मामला
दिल्ली सरकार ने 13 मार्च, 2015 को 21 विधायकों को संसदीय सचिव बनाया था। इस फैसले के खिलाफ जून में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को शिकायत की गई थी जिसे उन्होंने चुनाव आयोग के पास सुनवाई के लिए भेज दिया था। आयोग ने 19 जनवरी, 2018 को संसदीय सचिव को लाभ का पद मानते हुए उन विधायकों की सदस्यता रद करने की सिफारिश की थी। इस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी थी। विधायकों ने आयोग की सिफारिश को 29 जनवरी को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें