बुधवार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के आखिरी दिन पहुंची लोगों को भीड़।
- फोटो : प्रशान्त पाण्डेय
केंद्रीय वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस साल ऑटो एक्सपो में मंगलवार तक आठ लाख लोग पहुंचे। वहीं बुधवार को करीब 90 हजार लोग आए हैं। जबकि पिछली बार यह आंकड़ा करीब डेढ़ लाख के करीब रहा। यह दुनिया का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो रहा है। इस आयोजन में जर्मनी, जापान सहित पांच विकसित देशों की भागीदारी रही। इसके अलावा चार अन्य देश भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के तहत इस बार ऑटो एक्सपो में मोबिलिटी से जुड़े हर क्षेत्र को मौका दिया गया। इसमें लग्जरी कार, बाइक, साइकिल के अलावा दूसरे वाहन भी लाए गए। साथ ही इन वाहनों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, टायर, स्टील सहित दूसरे जरूरी सामानों को भी प्रदर्शित किया गया।