गुरुकुल इंद्रप्रस्थ
- फोटो : अमर उजाला
आचार्य ऋषिपाल आर्य ने बताया कि स्वामी श्रद्धानंद महाराज ने जून 1916 को गुरुकुल इंद्रप्रस्थ की स्थापना की थी। करीब पांच एकड़ में फैला गुरुकुल आज ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक स्थल के रूप में आगे बढ़ रहा है। गुरुकुल में बने एक हाल में एक छोटी कोठरी है, जिसमें सुभाष चंद बोस स्वतंत्रता सेनानियों के साथ अंग्रेजों के खिलाफ मीटिंग करते थे। गुरुकुल में जाने के लिए उस वक्त केवल एक पगडंडी बनी हुई थी, लेकिन आज समय के साथ गुरुकुल आने जाने के लिए रास्ता बन चुका है।