फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikki Murder Case: बिना बताए साहिल संग गई, परेशान होकर बहन ने किया फोन तो जवाब मिला- सब ठीक है बाद में...

Sat, 18 Feb 2023 08:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
निक्की यादव हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के चर्चित निक्की हत्याकांड में जैसे-जैसे पुलिस की जांच और पूछताछ आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। साहिल जब निक्की के उत्तम नगर स्थित फ्लैट पर पहुंचा तो उसकी छोटी बहन भी वहां मौजूद थी, वह दूसरे कमरे में सो रही थी। बहन को बिना बताए निक्की घर से साहिल के साथ निकली थी। सुबह करीब 6.00 बजे जब निक्की उसे नहीं मिली तो उसने बहन को फोन किया। निक्की ने फोन उठाकर बहन से सब ठीक होने और बाद में आने की बात की। बाद में निक्की का मोबाइल बंद हो गया। वहीं शव को ठिकाने लगाने पहुंचे साहिल ने मित्राऊ गांव पहुंचते ही निक्की का फोन बंद कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Nikki Yadav Murder Case - फोटो : अमर उजाला
छोटी बहन को शक था कि साहिल के साथ है निक्की
पुलिस को निक्की के मोबाइल की आखिरी लोकेशन इसलिए मित्राऊ गांव की मिली। छोटी बहन को शक था कि निक्की साहिल के साथ है। जब उससे संपर्क नहीं हुआ तो बहन ने साहिल का नंबर अपने पिता को देकर उससे निक्की के बारे में पूछा। साहिल ने निक्की के पिता से कहा कि मेरी तो आज शादी है, वह हिमाचल जाने की बात कर रही थी, शायद वहीं चली गई होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Nikki Yadav murder case - फोटो : अमर उजाला
गोवा भागने का था इरादा
पुलिस सूत्रों का दावा है कि पूछताछ के दौरान साहिल ने खुलासा किया था कि सगाई करने के बाद वह घर से भागकर निक्की के फ्लैट पर पहुंचा था। यहां से दोनों भागकर गोवा जाने वाले थे। इसके लिए दोनों निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से दोनों को गोवा की ट्रेन नहीं मिली तो यह आनंद विहार पहुंचे। यहां भी गोवा की कोई ट्रेन न मिलने पर दोनों वहां से भी निकल गए। इसके बाद दोनों ने मन बनाया कि वह हिमाचल प्रदेश चलते हैं। इसके लिए दोनों कश्मीरी गेट पहुंचे। लेकिन इत्तेफाक से उनको यहां से भी बस नहीं मिली। दोनों बात करते हुए निगम बोध घाट की पार्किंग में आ गए।

4 of 5
निक्की का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दूसरी शादी के लिए तैयार नहीं था साहिल
वहीं साहिल जब एक बजे घर से गायब हो गया था तो परिवार उसकी तलाश में जुट गया। सूत्रों का कहना है कि साहिल बुझे दिल से शादी के लिए तैयार हुआ था। उसके गायब होने का पता चला तो उन्होंने उसकी तलाश में चार-पांच गाड़ियों में परिजनों को भेज दिया। वहीं साहिल का मोबाइल भी बंद हो गया। परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। साहिल निगम बोध घाट की पार्किंग में निक्की को समझाता रहा कि वह दूसरी शादी कर लेता है, वह उसको भी अलग नहीं करेगा। लेकिन निक्की इसके लिए तैयार नहीं हुई। साहिल ने बातचीत के दौरान ही कार में रखी केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह काफी देर कार में बैठा रहा। बाद में उसने फोन ऑन कर भाइयों व दोस्तों को निक्की की हत्या की सूचना दी और सभी को मित्राऊ के अपने ढाबे पर पहुंचने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी साहिल गहलोत - फोटो : अमर उजाला
साहिल ने कई बार परिवार को निक्की के बारे में था बताया
बाद में पुलिस को खबर मिलने के बाद हत्याकांड का खुलासा हो गया। सूत्रों का कहना है कि साहिल का परिवार दूसरी लड़की से शादी का दबाव बना रहा था। साहिल ने कई बार परिवार को निक्की के बारे में बताया था। लेकिन उसके दूसरी जाति होने की वजह से परिवार उसको स्वीकार नहीं कर रहा था। परिवार भी निक्की को रास्ते से हटाना चाहता था। यही वजह है कि पुलिस ने हत्याकांड की साजिश में पिता वीरेंद्र व दो कजिन को शामिल किया है। सूत्रों का कहना है कि एक बार को साहिल भी निक्की के साथ भागकर दूसरी शादी से बचना चाह रहा था, लेकिन परिवार के दबाव की वजह से उसने निक्की का कत्ल करने के बाद दूसरी शादी रचा ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें