निक्की साहिल की शादी और आर्य समाज मंदिर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
साहिल से पूछताछ, सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पिता व अन्य की भूमिका भी सामने आई। छानबीन के बाद अपराध शाखा की टीम ने वीरेंद्र गहलोत समेत बाकी सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों के कहने पर नौ फरवरी को साहिल ने दूसरी लड़की से सगाई कर ली। उसके घर में शादी का जश्न चल रहा था। देर रात करीब एक बजे साहिल घर से चचेरे भाई की गाड़ी लेकर निकल गया। वहां से वह सीधे निक्की के उत्तम नगर स्थित फ्लैट पर पहुंचा। सुबह तक वह वहीं रहा। इसके बाद दोनों कार से निकल गए। वहां से दोनों पहले निजामुद्दीन पहुंचे, बाद में आनंद विहार, कश्मीरी गेट होते हुए निगम बोध घाट पहुंच गए। यहां साहिल ने कार में ही निक्की की हत्या कर दी।