निकिता हत्याकांडः महापंचायत के बाद उग्र हुई भीड़
- फोटो : amar ujala
हिरासत में लिए गए कई युवक बाहरी
पथराव और हंगामे के आरोप में हिरासत में लिए गए 30 में से करीब 12 युवक गैरराज्यों और जनपदों से संबंधित हैं। पुलिस को आशंका है कि ये पहले से ही पंचायत के दौरान बवाल करने के लिए साजिश के तहत बल्लभगढ़ पहुंचे थे। उग्र युवकों के पथराव के कारण 10 पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। इस मामले में करीब 30 युवकों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से कई गुरुग्राम, मेवात, यूपी के नोएडा और दिल्ली के हैं। हालात पर तत्काल काबू पा लिया गया था।
- ओपी सिंह, पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद।