फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैलजा की हत्या से पहले ही हांडा ने कर ली थी सबूत मिटाने की पूरी तैयारी, गूगल पर घंटों किया सर्च

Fri, 29 Jun 2018 03:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने हत्यारोपी मेजर निखिल हांडा के साथ मेरठ में तीन घंटे तक साक्ष्य जुटाए। जिसमें ये खुलासा हुआ है कि हत्या करने से पहले ही आरोपी मेजर ने सभी सबूत मिटाने की पूरी तैयारी कर ली थी।  आगे पढ़िए उसने कहां से सीखा सबूत मिटाने का तरीका और कैसे क्या-क्या किया...
विज्ञापन

2 of 9
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि सिवाया टोल प्लाजा पर हुई पड़ताल में सामने आया कि मेजर हांडा ने करीब 27 मिनट में शैलजा से संबंधित सुबूत गायब या नष्ट कर दिए। इनमें शैलजा के कपड़े और हत्या में प्रयुक्त चाकू होना बताया गया। सवाल उठता था कि आखिर इतनी सफाई से हांडा से ये सब किया कैसे। इसका जवाब हांडा ने पूछताछ के दौरान दिया।
विज्ञापन

3 of 9
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
हांडा पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने हत्या से पहले ही गूगल पर काफी सर्च किया था कि हत्या के सबूत कैसे मिटाए जाएंगे। उसी से सीखकर ही हांडा ने मात्र 27 मिनट में हत्या के सारे सबूत मिटा दिए। अब पुलिस अपनी जांच में यही बात लाने के लिए सबूत जुटा रही है जिससे यह साफ हो जाए कि मेजर ने अचानक गुस्से में आकर नहीं बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ हत्या को अंजाम दिया था।

4 of 9
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मेजर निखिल हांडा के लैपटॉप से गूगल सर्च की पूरी डिटेल भी बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि यह अदालत में एक अहम सबूत रूप में पेश किया जा सकता है। पहले तो मेजर ने इसे दुर्घटना का रंग देने की कोशिश की लेकिन जब उसे लगने लगा कि वह पकड़ा जाएगा तो उसने जैसे गूगल पर देखा था वैसे ही सबूत मिटाने चाहे।
विज्ञापन

5 of 9
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों का दावा है कि वारदात में इस्तेमाल चाकू और हत्या वाले दिन पहने मेजर निखिल के जले हुए कपड़े मेरठ से आगे दौराला के पास से बरामद हो गए हैं। पुलिस मान रही है कि इसी स्विस नाइफ से शैलजा को मौत के घाट उतारा गया। निखिल ने चाकू जमीन के नीचे गड्ढा खोदकर रखा था। वहीं कपड़ों को जला दिया था।
विज्ञापन

6 of 9
shailza murder
शैलजा की हत्या नई दिल्ली में गला रेतकर की गई थी। इसे एक्सीडेंटल केस दिखाने के लिए कार से रौंदा गया था। हत्या के बाद मेरठ में छिपे आरोपी मेजर निखिल हांडा को दिल्ली पुलिस की टीम ने बीती 24 जून को कैंट एरिया से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

7 of 9
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की टीम ने बेहद बारीकी से उन अवशेषों को उठाया और अपने साथ ले गई। इसके बाद पुलिस की टीम मेजर को लेकर दिल्ली कैंट स्थित ऑफिसर मेस भी पहुंची। वहां उस कमरे की छानबीन की गई, जहां मेजर रात को रुका था। इसके बाद पुलिस वहां भी पहुंची, जिस जगह आरोपी ने अपनी होंडा सिटी कार को धुलवाया था।

8 of 9
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
मामले में अहम सुराग हाथ लगने के बाद पुलिस की टीम दोपहर के समय हांडा को लेकर वापस लौट आई। पूछताछ करने के बाद शुक्रवार को पुलिस आरोपी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करेगी। सूत्रों की मानें तो पुलिस आरोपी की रिमांड बढ़वाने की मूड में नहीं है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि केस से संबंधित ज्यादातर सबूतों को जुटा लिया गया है। हालांकि पुलिस अभी तक शैलजा का पर्स और उसका छाता नहीं बरामद कर पाई है।
विज्ञापन

9 of 9
shailza murder
महज 27 मिनट में टोल से लौट आया था मेजर हांडा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात को मेजर हांडा मेरठ पहुंचा। वहां पहुंचकर आरोपी ने हत्याकांड से जुड़े सबूतों को नष्ट करने की योजना बनाई। रात 2.12 बजे मेजर हांडा ने टोल लेकर दौराला टोल पार किया। कुछ दूर सुनसान जगह जाकर आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल चाकू फेंका और वारदात के समय पहने हुए कपड़े जलाए। बाद में वह 2.39 बजे 27 मिनट बाद ही वापस मेरठ शहर की ओर लौट गया। वहां से वह सीधा मेरठ कैंट स्थित मेस पहुंचा। रात भर आरोपी सोया नहीं। सुबह होते ही आरोपी ने मेरठ कैंट में ही कार धुलवा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें