नॉलेज पार्क थाना पुलिस को शनिवार रात अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर एक नाईजीरियाई छात्र द्वारा डिलीवरी ब्वॉय को नशीला इंजेक्शन देकर अश्लीलता करने की सूचना दी। पुलिस ने सूचना पर देर तक पड़ताल की।
विज्ञापन
2 of 4
demo pic
पुलिस ने दावा किया कि उन्हें न तो इस मामले का पीड़ित मिला और न ही कोई लिखित शिकायत रविवार रात तक मिली है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात नाईजीरियाई मूल छात्र ने एक होटल से खाना मंगाया। आरोप है कि डिलिवरी के देने आए युवक को कमरे में बुलाकर धोखे से नशीला इंजेक्शन लगा दिया।
विज्ञापन
3 of 4
demo pic
इस दौरान राह से गुजर रहे एक शख्स ने पूरी घटना देख ली। हल्ला मचाने पर आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र में स्थित होटलों पर पहुंचकर पड़ताल की। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि इस मामले की सूचना मिली थी।
पीड़ित को ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं मिला। रविवार को अगले दिन भी किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी। सूचना देने वाले का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।