नए साल का स्वागत लोगों ने 31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी की सुबह बड़े ही जोश से की। मंगलवार को सुबह मंदिरों और गुरुद्वारों में जाकर सेहत, धन और सुरक्षा की कामना की, वहीं लोगों ने एक दूसरे को फूल और उपहार देकर शुभकामनाएं दी। साल के पहले दिन मॉल्स और पार्कों में लोगों की खासी चहलपहल देखने को मिली। पूरा देश सेलिब्रेशन के मूड में नजर आया। तस्वीरों में देखें कैसे अलग-अलग जगहों पर मना न्यू ईयर...(सभी फोटोः पीटीआई)
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 15
new year celebration
- फोटो : pti
नए साल के मौके पर स्वर्ण मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। हर कोई दिल में नए साल की उमंग और गुरु महाराज का आशीर्वाद की कामना लिए गुरुद्वारों में पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 15
new year celebration
- फोटो : pti
गुरुद्वारों में जो भीड़ दिखी वह देखने लायक थी। यह सिलसिला 31 दिसंबर की शाम से ही शुरू हो गया था।
4 of 15
new year celebration
- फोटो : pti
वहीं लोग मस्ती के मूड में भी नजर आए। लोगों पब्स, क्लब्स व अन्य जगहों पर खूब मस्ती की। 31 दिसंबर की रात 12 बजे के बाद भी जश्न चलता रहा और लोगों के कदम बॉलीवुड गानों पर थिरकते रहे।
विज्ञापन
5 of 15
new year celebration
- फोटो : pti
देश के 69 हजार से ज्यादा परिवारों के लिए नया साल खुशियां लेकर आया। साल के पहले दिन जहां पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चे भारत में 69,944 जन्मे। वहीं राजधानी दिल्ली में दो बच्चों ने जन्म लिया। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में रात 12 बजकर 20 मिनट पर एक बिटिया ने जन्म लिया, वहीं इसी अस्पताल में दूसरी बेटी ने तड़के 4 बजकर 14 मिनट पर जन्म लिया। ये आंकड़े यूनिसेफ की रिपोर्ट में सामने आए हैं।
विज्ञापन
6 of 15
new year celebration
- फोटो : pti
निजामुद्दीन दरगाह पर भी सोमवार की शाम से ही काफी भीड़ जुटने लगी जो 1 जनवरी तक रही।
विज्ञापन
7 of 15
new year celebration
- फोटो : pti
गुरुद्वारे पहुंचे लोग और नए साल की अरदास मांगी।
8 of 15
new year celebration
- फोटो : pti
विदेशों में भी नए साल की धूम देखी गई।
9 of 15
new year celebration
- फोटो : pti
ए साल पर युवाओं में खासा रुझान देखने को मिला। युवाओं ने दोस्तों को ग्रीटिंग कार्ड देकर नए साल की शुभकामनाएं दी। व्हाट्सएप-फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया पर दिनभर बधाइयों के एसएमएस आते रहे। सुबह जैसे ही दफ्तर खुले तो अधिकारियों कर्मचारियों ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाइयां दीं। किसी ने फूल भेंट किया तो किसी ने उपहार भेंट किए। नए वर्ष का उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था।
10 of 15
new year celebration
- फोटो : pti
बाजार, होटल और शॉपिंग मॉल में दिनभर लोगों की चहलकदमी होती रही। लोगों ने परिवार और दोस्तों के साथ नया साल मनाने के लिए घरों में पार्टियों का भी आयोजन किया। युवाओं ने देर रात तक दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की। सूरजकुंड स्थित होटल कंट्री क्लब में टीवी कलाकार गुरमीत और देबिना की शानदार डांस की प्रस्तुति दी।
11 of 15
new year celebration
- फोटो : pti
इस मौके पर जगह-जगह खास अंदाज में सेलिब्रेशन हुआ।
12 of 15
new year celebration
- फोटो : pti
जहां एक ओर आम नागरिक मस्ती के मूड में दिखे वहीं हमारे सुरक्षा जवान अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे ताकि हम मस्ती कर सकें, हमें कोई तकलीफ न हो।
13 of 15
new year celebration
- फोटो : pti
नए साल के मौके पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेलिया में वहां के राजनयिकों से मिले।
14 of 15
new year celebration
- फोटो : pti
इस मौके पर देशभर में लोग विभिन्न ऐतिहासिक इमारतों को देखने भी पहुंचे और वहीं पर अपना न्यू ईयर सेलिब्रेशन किया।