पलवल के पृथला खंड के गांव अमरपुर निवासी सुनील लांबा 31 मई को नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। 21 वें भारतीय अधिकारी के रूप में इस पद पर नियुक्त होने वाले लांबा 23 वें अधिकारी होंगे। शुरूआत में दो अधिकारी ब्रिटिश थे। बृहस्पतिवार की देर शाम जब उनके पैतृक गांव में यह सूचना पहुंची तो गांववालों की खुशी का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन
2 of 7
पलवल के हैं नए नौसेना प्रमुख सुनील लांबा
- फोटो : नेवी की वेबसाइड से
लांबा के पिता राजेंद्र सिंह लांबा द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सेना के शिक्षा विभाग में कमांडर के पद से रिटायर हुए। बाद में वे सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार रहे। उनकी माता बिमला लांबा फिलहाल दिल्ली में रह रही हैं। सुनील के भाई अनिल भी नेवी से लेफ्टीनेंट के पद से रिटायर हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 7
पलवल में सुनील लांबा का पैतृक घर
- फोटो : अमर उजाला
यह जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण लांबा के पैतृक निवास पर बधाई देने पहुंचे, जहां सुनील के चाचा का परिवार रहता है। सुनील लांबा की जमीन जायदाद व बाग आज भी गांव में हैं और वह अक्सर गांव आते रहते हैं। सितंबर 2015 में भी वह गांव आए थे।
4 of 7
सुनील लांबा के नौसेना प्रमुख बनने पर पैतृक गांव में बांटी गई मिठाई
- फोटो : अमर उजाला
सुनील के 83 वर्षीय चाचा धर्मवीर लांबा पेशे से किसान हैं। लांबा की चाची सरिता लांबा का कहना है कि वह बहुत ही मिलनसार हैं। उनकी पत्नी रीना का स्वभाव भी काफी अच्छा है और वह घरेलू महिला हैं। सुनील को पकवान पसंद नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 7
पलवल के हैं नए नौसेना प्रमुख सुनील लांबा
- फोटो : नेवी की वेबसाइड से
उन्हें कढ़ी-चावल, साग, छाछ पसंद हैं। उन्हें बच्चों से काफी प्यार है, अक्सर टेलीफोन पर वह गांव के बारे में बात करते रहते हैं। उनका कहना है कि सुनील की अधिकतर पढ़ाई अजमेर और जयपुर में हुई है।
विज्ञापन
6 of 7
पलवल के हैं नए नौसेना प्रमुख सुनील लांबा
- फोटो : नेवी की वेबसाइड से
उनकी नियुक्ति का समाचार मिलने के साथ ही गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीण ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। गांव निवासी व कांग्रेसी नेता राजीव लांबा का कहना है कि यह गांव और इस इलाके के लिए गौरव की बात है।
पलवल के हैं नए नौसेना प्रमुख सुनील लांबा
- फोटो : नेवी की वेबसाइड से
सुनील लांबा ने अमरपुर का नाम देशभर में रोशन कर दिया है। उनके चचेरे भाई-भाभी अरुण व ममता लांबा का कहना है कि उनकी नियुक्ति के समाचार से ही गांव में खुशी की लहर है।