फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर बवाल: इंस्पेक्टर को गोली मारने के मामले में आया नया मोड़, पहले यहां से बचाई गई थी जान

Mon, 10 Dec 2018 05:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 5
Subodh Kumar Rathore
स्याना बवाल में गोली का शिकार हुए इंस्पेक्टर सुबोध को गोली किसने मारी, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर को गोली खेत के मेड़ पर मारी गई थी। इसके बाद जब पुलिस टीम घायल इंस्पेक्टर को ले जाने के लिए गाड़ी लेकर खेत में घुसी तो बलवाइयों ने हमला कर दिया और गाड़ी में सिर के बल जमीन से लटके हुए इंस्पेक्टर को जलाने की नियत से गाड़ी में आग लगा दी गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
दंगाइयों ने कोतवाल को घेरा - फोटो : अमर उजाला
बवाल की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे ही बवाल की भयावहता जांच में सामने आ रही है। सूत्रों की माने तो जिस खेत में चिंगरावठी निवासी युवक सुमित को गोली लगी है, उसी खेत के दूसरी तरफ मेड़ पर मौजूद स्याना कोतवाल को भी गोली लगी थी।
विज्ञापन

3 of 5
दंगाइयों ने कोतवाल को घेरा - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर को गोली लगने के बाद खेत से बलवाई भाग निकले थे, पुलिस भी भाग गई थी। कुछ देर बाद पुलिसकर्मी घायल इंस्पेक्टर को लेने के लिए खेत में कोतवाली की गाड़ी लेकर पहुंचे थे और इंस्पेक्टर को गाड़ी में बैठाया था। इसी दौरान एक बार फिर बलवाइयों ने हमला कर दिया। 

4 of 5
दंगाइयों ने कोतवाल को घेरा - फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद पुलिसकर्मी इंस्पेक्टर को गाड़ी में ही छोड़कर भाग निकले। कार का दरवाजा खुला होने के कारण इंस्पेक्टर सिर के बल कार से जमीन पर लटक गए थे। बलवाइयों ने इसके बाद इंस्पेक्टर की गाड़ी में आग लगा दी और भाग खड़े हुए। गाड़ी में आग लगने के दौरान इंस्पेक्टर उसमें मौजूद बताए जा रहे हैं। आग लगते ही कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और इंस्पेक्टर को बाहर निकाला। बताया गया कि आग लगने के कारण इंस्पेक्टर के पैर का एक जूता भी जल चुका था। हालांकि अधिकारी अभी इस बाबत पुष्टि नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jeetu fauji - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद घर पहुंचा था आरोपी फौजी 
मामले की जांच में अभी तक सामने आया है कि बलवा स्थल पर इंस्पेक्टर और सुमित को गोली लगने के बाद आरोपी जीतू अपने गांव पहुंचा था। यहां से वह अपना बैग पैक कर सीधे दिल्ली जाने के लिए निकला था। इस दौरान उसके भाई ने तत्काल में उसका एयर टिकट बुक कराया था और जीतू दिल्ली से सीधा अपनी यूनिट के लिए रवाना हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें